दिल्ली पीतमपुरा : ब्रह्माकुमारीज़ पीतमपुरा द्वारा वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र प्रभारी बी.के. प्रभा जी एवं वरिष्ठ नागरिक संघ की सदस्य सुनीता गुप्ता, कविता और उषा जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करना तथा प्रेम, संस्कार एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना था।



