बक्सवाहा: देश का गौरव है नारी – ब्रह्माकुमारी रमा बहन

0
123

बक्सवाहा,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज़ के द्वारा देश का गौरव है नारी विषय पर महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में बक्सवाहा क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपने विचारों को सांझा किया। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया जिसमें नगर परिषद मुख्य रूप से सम्मिलित हुई।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी रमा बहन ने कहां की नारी अपने सम्मान में स्थित हो जाए तो स्व के साथ पूरे समाज को सशक्त बना सकती है मानव जीवन प्रभु का उपहार है इसे दिव्य गुणों से सजाना है और सवारना है नारी ही बच्चों का प्रथम गुरु है अगर बचपन से ही अच्छे संस्कार डालें तो पूरे विश्व को स्वर्ग तुल्य बनाया जा सकता है। आध्यात्मिकता ही आंतरिक शक्तियों एवं मनोबल को बढ़ाने का रास्ता है परिवार में बच्चों को शिक्षित होने के साथ ही मूल्यों की शिक्षा भी आवश्यक है नैतिकता का पाठ भी जरूरी है उसके बिना परिवार में विवाद होते हैं किसी भी देश की शक्ति को देखना है तो उस देश के किसी भी परिवार को देखना चाहिए परिवार को सशक्त बनाने के लिए आपस में प्रेम होना बहुत जरूरी है प्यार के वाइब्रेशन बहुत जल्दी फैलते हैं आध्यात्मिकता के लिए सभी कहते हैं अभी उम्र ही क्या है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में सभी को आध्यात्मिकता की बहुत आवश्यकता है। साथी बताया कि ब्रह्माकुमारी महिला प्रभाग जिसका मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं को सशक्त एवं समृद्ध बनाना है।

कार्यक्रम में उपस्थित बक्सवाहा नगर परिषद किरण सोनी ने कहा कि यहां आकर बहुत गौरवांवित महसूस कर रही हूं। साथ ही ब्रह्माकुमारी मोनिका बहन ने राजयोग ध्यान कराया एवं शांति अनुभूति कराई अतिथियों को ईश्वर सौगात की भेंट की एवं कन्याओं के द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए। समाजसेवी बृज गोपाल सोनी, महेंद्र जैन एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें