नरसिंहपुर: महाशिवरात्रि पर नगर में गूंजा शिव संदेश

0
289

नरसिंहपुर,म प्र: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में  महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आशुतोष भगवान शिव भोलेनाथ की विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। क्षेत्रीय जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी जी ने शिव ध्वज एवम् हरी झंडी दिखा करके शोभायात्रा का शुभारंभ किया।यह शोभायात्रा  ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी से प्रारंभ होकर नगर की मुख्य मार्ग से होते हुए गोकुल नगर कॉलोनी तक निकाली गई। जिसमें स्वयं आशुतोष भगवान शिव जी का दिव्य रथ, स्वर्णिम सृष्टि का साक्षात्कार कराती हुई श्री लक्ष्मी नारायण की भव्य झांकी श्वेत वस्त्र धारण किए सिर पर कलश,हाथ में शिव ध्वज एवं प्रेरणा दाई संदेश की तख्तियां लिए सैकड़ों  ब्रह्मा कुमार कुमारी भाई बहिनों ने नगर में भ्रमण कर विश्व में शांति , सद्भावना और पवित्रता के प्रकंपन फैलाएं। प्रेरणादाई गीतों के द्वारा संदेश दिया गया।

इसके उपरांत गोकुल नगर कॉलोनी में विशाल आध्यात्मिक महासम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें अतिथिगण पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बहन श्रीमती संध्या कोठारी , एडवोकेट  बहिन जया शर्मा ,बहन निशा सोनी अध्यक्षा भाजपा महिला मोर्चा ,बहन श्रीमती विवेक पांडे अध्यक्ष ब्राह्मण समाज ,भ्राता इंजीनियर सुनील कोठारी वरिष्ठ समाजसेवी , समाजसेवी भ्राता एस एस पटेल ने शिवजी का पूजन,दीप प्रज्ज्वलित एवं ध्वजारोहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अतिथियों  ने प्रमुख रूप कहा कि शिव और शक्ति का अनूठा संगम तथा महिला सशक्तिकरण का ज्वलंत  उदाहरण स्वयं  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सुंदर नृत्य  एवं प्रेरणादाई नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। सैकड़ो भक्तों ने प्रेरणादाई शिव संदेश एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का लाभ लिया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें