मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरबुलढाणा: ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र पर महाशिवरात्रि निमित्त सहस्त्र ज्योतिर्लिंग झांकी का...

बुलढाणा: ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र पर महाशिवरात्रि निमित्त सहस्त्र ज्योतिर्लिंग झांकी का किया आयोजन

बुलढाणा , महाराष्ट्र: ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र पर बीके उर्मिला दीदी की अध्यक्षता में महाशिवरात्री निमित्त सहस्त्र ज्योतिर्लिंग झांकी का आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर बुलढाणा शहर के शिक्षण अधिकारी अनिल अकाल, सब रजिस्टार सागर पवार आदि मान्यवर को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत  दीप प्रज्वलन द्वारा हुई। सहस्त्र शिवलिंग की झांकी , तथा सेल्फी कॉर्नर रहा सभी का आकर्षण।

बुलढाणा सेवाकेंद्र द्वारा आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें स्व का वास्तविक परिचय. परमात्मा का दिव्य कर्तव्य. सृष्टि चक्र का रहस्य. मृत्यु के बाद क्या ? ऐसे विविध  प्रश्नो द्वारा रहस्य स्पष्ट किए गए। वीडियो कक्ष बनाया गया जिसमें पुरानी सृष्टि का विनाश और आने वाली नई दैवी दुनिया के बारे में विस्तार से समझाया गया। तथा परमात्मा अनुभूति कक्ष भी बनाया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा अधिकारी अनिल अकाल द्वारा परमात्मा शिव का झंडा फहराया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments