मुख पृष्ठराज्यमहाराष्ट्रकामठी:प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष...

कामठी:प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा का आयोजन

परमात्मा शक्तियों द्वारा व्यसनों पर विजय सजीव झांकी

कामठी,महाराष्ट्र: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष में शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया| जिसमें ब्रह्मा कुमारी विद्यालय द्वारा समाज प्रबोधन करने वाली झांकी की प्रस्तुती दी गई |
समाज में बढते शराब, तंबाखू ,सिगरेट, ड्रग्स, पान, गुटखा, आदि व्यसनों ने अपने पैर चारो वर फैला चुका है|  इतना ही नही अभी स्कूल के बच्चे भी उसके गिरफ्त में आ रहे है उन्हे समय पर बचाना हम सबका कर्तव्य हैं | समाज और स्कूल , शिक्षक- विद्यार्थी , व्यापारी- ग्राहक, महिला हो या पुरुष हर किसी को इसके दुष्परिणाम को ध्यान में रखते हुए इन चीजों से दुरी बनानी होगी| क्योंकी यही व्यसन हैं जो हमारे समाज को, स्वास्थ्य को, परिवार को, देश को बिमारी और गंदगी का घर कर रहा है| जिसके विनाश और समाप्ती के लिये स्वयं परमात्मा को याद कर उनके द्वारा सिखाया जाने वाला राजयोग की शिक्षाओं को धारण कर निश्चित रूप से व्यसनों पर विजय संभव हो सकता है और हो भी रहा है|
झांकी में ब्रह्मा कुमारी बहन ईश्वरीय संदेश और शक्ति द्वारा पुरे व्यसन और व्यसन राज का खात्मा करती है  और फिर से इस धरती पर दैवीगुनों वाला दैवी राज्य स्थापन होने की खुशखबरी सुनाती  है|
यह चैतन्य झांकी सजाने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था के सदस्यो ने पुरी लगन के साथ मेहनत कर झांकी को सफलता प्राप्त कराई| शहर तथा आजू बाजू के गावों के राजकीय, सामाजिक, शैक्षणिक, व्यापारी , चिकित्सा क्षेत्र, विद्यार्थी, अध्यात्मिक क्षेत्र के नेता, पदाधिकारी तथा गणमान्य लोगो के साथ हजारो लोगो ने झांकी का अवलोकन कर ईश्वरीय  संदेश प्राप्त किया|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments