सातारा: छत्रपती उदयनराजे भोसले का ब्रह्माकुमारीज सदस्यो ने अभिनंदन किया

0
38

सातारा, महाराष्ट्र: भारत के महान योद्धा, रणनीतिकार और शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के तेरहवें प्रत्यक्ष वंशज छत्रपती उदयनराजे भोसले को सातारा से लोकसभा से सांसद चुने जाने पर ब्रह्माकुमारीज के बी के डॉ दीपक हरके ने उनके जलमंदिर पैलेस, सातारा में जाकर अभिनंदन किया।

बी के डॉ दीपक हरके ने छत्रपती उदयनराजे भोसले को शॉल पहना कर और गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया। प्रॅक्टिकल मेडिटेशन पुस्तक भी भेट दिया तथा उन्हे संस्था की गतीविधीयोसे भी अवगत कराकर उन्हे संस्था के आंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माऊंट आबू आने का निमंत्रण दिया। छत्रपती उदयनराजे भोसले चौथी बार संसद सदस्य बने है। 1998 से 1999 तक महाराष्ट्र के राजस्व राज्यमंत्री रह चुके है। छत्रपती उदयनराजे भोसले जल्द ही संस्था के आंतरराष्ट्रीय मुख्यालय आकार राजयोग का अभ्यास करेंगे. संस्था के नागठाणे सेवाकेंद्र प्रभारी बी के डॉ सुवर्णा बहन ने भी छत्रपती उदयनराजे भोसले जी से उनके जलमंदिर पैलेस, सातारा में मुलाकात करके उन्हे शॉल पहना कर सम्मानित किया और ईश्वरीय सौगात प्रदान की, साथ में बी के लक्ष्मी बहन उपस्थित थीं।


कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें