मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।नरसिंहपुर: ब्रह्मा कुमारीज द्वारा दिव्य संस्कार भवन में राष्ट्रीय चिकित्सक एवं सी...

नरसिंहपुर: ब्रह्मा कुमारीज द्वारा दिव्य संस्कार भवन में राष्ट्रीय चिकित्सक एवं सी ए दिवस पर वरिष्ठ चिकित्सक एवं सी ए गणों का किया गया सम्मान

नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नरसिंहपुर के तत्वावधान में  नगर के समस्त वरिष्ठ चिकित्सक एवं सी ए गणों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज जबलपुर से कैंसर रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉक्टर श्याम जी रावत, डॉक्टर लखन बेस रेडियोलॉजिस्ट जबलपुर भ्राता डॉक्टर मुकेश जैन सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर, भ्राता डॉक्टर के के साहू जी वरिष्ठ चिकित्सक, साहू हॉस्पिटल नरसिंहपुर, बहन डा संतोष शर्मा जी लक्ष्मी नारायण  हॉस्पिटल, ब्र कु भावना दीदी जबलपुर, ब्र कु कुसुम दीदी नरसिंहपुर ने दी प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए वर्तमान समय में राजयोग अपने के लिए प्रेरित किया।
बाल कलाकारों द्वारा प्रेरणादाई लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।
अंत में उपस्थित सभी डॉक्टर एवं सी ए गणों का ब्र कु कुसुम बहन जी ने पगड़ी चुनरी एवं ईश्वरीय स्मृति चिन्ह  तथा ईश्वरी सौगात से सम्मान किया। सभी ने प्रेम से प्रभु प्रसाद ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया तथा कार्यक्रम की   सराहनाकी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments