मुख पृष्ठराज्यकर्नाटकबीदर: रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में बीदर के कारंजा इंडस्ट्रीज...

बीदर: रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में बीदर के कारंजा इंडस्ट्रीज pvt. Ltd में कर्मचारियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बीदर, कर्नाटक: रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में बीदर के कारंजा इंडस्ट्रीज pvt. Ltd में कर्मचारियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजयोगिनी बी. के. सुनंदा दीदी ने खुशहाल एवं समृद्ध जिवन के लिए सदा देने की भावना को जीवन में अपनाने की सलाह दी, देने से बढ़ता है, देने से ही मिलता है। आगे उन्होंने उपस्थित  कर्मचारियों को कम से कम एक दुर्व्यसन छोड़ने के लिए प्रेरित किया। बी. के. पार्वती बहन जी ने राखी का महत्व बताया।  वर्कर्स तथा स्टाफ सदस्यों को रक्षाबंधन का रक्षा सूत्र बांधकर ईश्वरीय सौगात तथा प्रभु प्रसाद दिया गया।
इस अवसर पर भ्राता बी यस कुद्रे, पूर्व संचालक डी सी सी बैंक बीदर,भ्राता विजय जोशी, वास्तु शास्त्री, भ्राता अरविंद बिवरे, व्यापारी, भ्राता नागराज कल्वटी, होलसेल चावल व्यापारी, भ्राता शिवराज कल्वटी, संचालक, कारंजा इंडस्ट्रीज pvt. Ltd आदि गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।अंत में सभी ने ब्रह्मा भोजन का लाभ लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments