पतरातू,झारखण्ड: ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में “आध्यात्मिक दीपावली एवं चैतन्य मां लक्ष्मी का रहस्य” कार्यक्रम चैतन्य मां लक्ष्मी एवं दीपावली पर्व का आध्यात्मिक रहस्य पर पतरातू सेवाकेंद्र में आध्यात्मिक प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि समाजसेवी अर्नव कुमार ने कहा कि दीवाली पर्व प्रकाश का पर्व हैं अपने जीवन को प्रकाशित करना आवश्यक है। हरेक पर्व हमें आपस में मिल झूल कर रहने का संदेश देता है। ब्रह्माकुमारी संस्था हरेक को सतमार्ग दिखाकर खुशी देने का पुण्य कार्य कर रही है। हरेक व्यक्ति को संस्था से जुड़ना चाहिए।
राजयोग मेडिटेशन प्रशिक्षक बीके रामदेव ने कहा कि दीवाली पर्व केवल बाहरी दीये जलाने, मिठाइयाँ बाँटने या घर की भौतिक सफ़ाई करने का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मा के जागरण और आंतरिक रूपांतरण का एक गहरा आध्यात्मिक संदेश देता है।आत्मा का दीपक जगाना ही सच्ची दीवाली है।
यह मिट्टी का शरीर एक ‘दीपक’ की तरह है और इसके भीतर निवास करने वाली आत्मा ‘ज्योति’ है। कलयुग के प्रभाव में आकर काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार के कारण आत्मा की यह ज्योति बुझ चुकी है मनुष्य अंधकार में जी रहा है।
परमपिता परमात्मा शिव बाबा जो कि ‘परम ज्योति’ हैं, वे ज्ञान और राजयोग की याद से हर आत्मा की बुझी हुई ज्योति को फिर से जगा रहे हैं। जब आत्म-जागृति आती है, तभी सच्ची दीपावली मनाना संभव होता है।
पतरातू सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन ने कही कि मन के कोनों की सफ़ाई दीवाली से पहले हम घरों के कोने-कोने से धूल-मिट्टी साफ़ करते हैं आध्यात्मिक दृष्टि से, मन के कोनों में भी बीते समय की कड़वाहट, ईर्ष्या, नफ़रत, दूसरों से तुलना और पुरानी बातें रूपी धूल जमी होती है।सच्ची लक्ष्मी, सुख-समृद्धि वहीं आती है जहाँ का मन स्वच्छता और पवित्रता होता है। इसलिए बाहरी सफ़ाई के साथ-साथ मन को भी ध्यान और ईश्वरीय ज्ञान के जल से साफ़ करना बेहद ज़रूरी है।नए बही-खाते और पुराने कर्मों का निपटारा करना अतिआवश्यक है। व्यापारी दीवाली पर पुराने बही-खाते बंद करके नए खाते खोलते हैं।यह समय आत्मा के लिए अपने पुराने कड़वे संस्कारों और कर्मों के खातों को चुक्त करने का है। परमात्मा के साथ योग लगाकर पुरानी नकारात्मक आदतों को समाप्त करना और जीवन का एक नया, सकारात्मक अध्याय शुरू करना ही नया खाता खोलना है। आगे उन्होंने कहा कि लक्ष्मी पूजन का वास्तविक अर्थ है कि दीवाली पर धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लक्ष्मी का आगमन केवल भौतिक धन से नहीं, बल्कि दैवीय गुणों के धन (जैसे शांति, पवित्रता, प्रेम, धैर्य और खुशी) से होता है। जब कोई मनुष्य अपने भीतर इन दैवीय गुणों को धारण करता है, तब उसका जीवन स्वतः ही समृद्ध और संपन्न हो जाता है।
कार्यक्रम में मां लक्ष्मी के रुप मे सुरभि कुमारी ने भाग ली वा कार्यक्रम में अनेकों भाई बहनों ने आरती कर मां से आशीर्वाद भी लिया और सतमार्ग पर चलने का संकल्प लिया।



