Homeनेपालविराटनगर: 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हीरक जयंती (डायमंड जुबली)...

विराटनगर: 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हीरक जयंती (डायमंड जुबली) समारोह एवं विश्व कल्याण ज्ञान सरोवर परिसर का भव्य उद्घाटन समारोह

विराटनगर, नेपाल। ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केन्द्र, विराटनगर–धरान की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हीरक जयंती (डायमंड जुबली) समारोह एवं विश्व कल्याण ज्ञान सरोवर परिसर का भव्य उद्घाटन समारोह 3 नवंबर 2026 को गढ़ी–1, मधेली, सुनसरी, कोशी प्रदेश, नेपाल में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोशी प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री हिकमत कुमार कार्की उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केन्द्र, नेपाल की निदेशिका राजयोगिनी डॉ. राज दादी माँ ने की।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारीज़ के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय, माउंट आबू से पधारे डॉ. बनारसी लाल साहू तथा ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केन्द्र, नेपाल की सह-निदेशिका ब्रह्माकुमारी किरण दीदी उपस्थित रहीं। इसके साथ ही ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केन्द्र, कोशी प्रदेश की प्रमुख ब्रह्माकुमारी गीता दीदी एवं वरिष्ठ राजयोगी ब्रह्माकुमार रामसिंह ऐर की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

हीरक जयंती का यह ऐतिहासिक अवसर विराटनगर एवं धरान में ब्रह्माकुमारीज़ की छह दशकों की आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की यात्रा का प्रतीक बना। विश्व कल्याण ज्ञान सरोवर परिसर का उद्घाटन आध्यात्मिक ज्ञान, राजयोग साधना एवं विश्व कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा।

इस समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्यों ने संस्था की आध्यात्मिक सेवाओं की सराहना करते हुए विश्व शांति, सद्भावना एवं मानवीय मूल्यों के प्रसार का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय