पतरातू: ब्रह्माकुमारीज द्वारा सोमवार को 8 दिवसीय “दिव्य ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं राजयोग मेडिटेशन” कार्यक्रम का शुभारंभ

0
155

पतरातू , झारखण्ड: ब्रह्माकुमारीज द्वारा सोमवार को 8 दिवसीय “दिव्य ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं राजयोग मेडिटेशन” कार्यक्रम के सातवें और आठवें दिन में पतरातू सेवाकेंद्र में और पतरातू CISF परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ राजयोग ट्रेनर बीके रामदेव ने ब्रह्माकुमारीज संस्था का परिचय में कहा विश्व में एक मात्र  संस्था हैं- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय  जो स्वयं परमात्मा शिव द्वारा स्थापित किया गया है। संस्था का मुख्य उद्देश्य है मनुष्य आत्माओं में परमात्मा के गुण सुख, शांति, आनंद, प्रेम ज्ञान पवित्रता और शक्ति को भरना। मानव मूल्यों को जागृत करना। आप अपने कर्तव्यों को पालन कर देश की रक्षा करें और सर्वशक्तिमान परमात्मा आपकी रक्षा करेंगे।

स्थानीय सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन ने  संबोधित करते हुए कहा कि भाई बहन का पवित्र यादगार पर्व रक्षाबंधन की अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पवित्रता के बल से परमात्मा शिव नई सतयुग दुनिया की पुर्नस्थापना  ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा करा रहे हैं । मानव जाति को राजयोग मेडिटेशन सीखाकर असुरी संस्कार को दैवी संस्कार बना रहे हैं। संसार में महापरिवर्तन का समय चल रहा है,इस सत्य रहस्य को जानने के लिए निशुल्क राजयोग कोर्स सभी कर सकते हैं।

कार्यक्रम में इंस्पेक्टर स्वाती कुमारी सहित लगभग 50 जवानों को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांध कर मुख मीठा कराया गया साथ ही परमात्मा का वरदान कार्ड, ओम् शांति मीडिया भी भेंट किया गया। ब्रह्माकुमारी मनोरमा ने सभी जवानों को तिलक लगाया।*

पतरातू सेवाकेन्द्र में मीडिया भाईयों सहित मुखिया किशोर कुमार महतो,प्रियनाथ मुखर्जी , गणेश कुमार सहित अनेकों भाई बहनों को बीके रोशनी ने रक्षासूत्र बांध कर सुखमय जीवन की कामना की और सभी ईश्वरीय सौगात वा ब्रह्माभोग भेंट किया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें