मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।छतरपुर : नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम जी का छतरपुर...

छतरपुर : नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम जी का छतरपुर ब्रह्माकुमारीज़ किशोर सागर में आगमन

नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम जी का ब्रह्माकुमारीज़ किशोर सागर में आगमन

छतरपुर -मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज़ किशोर सागर में नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम जी के प्रथम बार सेवाकेंद्र आगमन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने तिलक एवं पुष्प द्वारा स्वागत किया तत्पश्चात जिला अध्यक्ष जी ने ब्रह्माकुमारीज़ प्रांगण में बनें आध्यात्मिक संग्रहालय का अवलोकन किया।
इस अवसर पर छतरपुर सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी शैलजा बहन जी ने जिला अध्यक्ष जी और उनके साथ आए मत्स्य विभाग सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र घोष एवं समाजसेवी गिरजा पाटकार जी को ईश्वरीय ज्ञान से एवं संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया तत्पश्चात ईश्वरीय स्लोगन भेंट स्वरूप प्रदान किया और ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय माउंट आबू आने का निमंत्रण दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments