मुख पृष्ठराजस्थानमाउंट आबूआबू रोड: ब्रह्माकुमारीज संस्था के महासचिव आदरणीय निर्वेर भाई जी का देहावसान

आबू रोड: ब्रह्माकुमारीज संस्था के महासचिव आदरणीय निर्वेर भाई जी का देहावसान

आबू रोड, राजस्थान। ब्रह्माकुमारीज संस्था के महासचिव आदरणीय राजयोगी ब्रह्माकुमार निर्वैर भाई जी ने 19-09-2024 रात्रि 11:30 बजे अपोलो हॉस्पिटल अहमदाबाद में अपनी पुरानी देह त्याग किया । 

परम आदरणीय निर्वैर भाई जी के पार्थिव देह को आज दिनांक 20-09-2024 सुबह 05:15 बजे अहमदाबाद अपोलो हॉस्पिटल से लेकर ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय शांतिवन के लिए निकलेंगे।

ब्रह्माकुमारीज संस्था के महासचिव परम आदरणीय निर्वैर भाईजी के पार्थिव शरीर को दिनांक 20 सितम्बर 2024 को सुबह 9 बजे दर्शनार्थ रखा जायेगा।
शनिवार 21 सितम्बर 2024 को माउंट आबू , पांडव भवन में चार धाम की यात्रा करते हुए ग्लोबल हॉस्पिटल, ज्ञान सरोवर, म्यूजियम आदि होते हुए शांतिवन लाया जायेगा। रविवार 22 सुबह सितम्बर 2024 को सुबह 10 बजे मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया जायेगा।
दिन में 12 बजे शांतिवन डायमंड हॉल में भोग लगाया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments