जींद,हरियाणा। ब्रह्मा कुमारीज़ विवेकानंद नगर की बीके नीलम बहन एवं बीके वंदना बहन ने हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा जी को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। बहनों ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराते हुए भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।