दिल्ली- सिरिफोर्ट: प्राणप्यारे अव्यक्त बापदादा की अति लाडली, बापदादा के नयनों की नूर, दैवी परिवार की अति स्नेही, दिव्य दृष्टि की वरदानी, दिल्ली राजधानी की शान, स्नेह और शक्ति का अद्भुत संतुलन रखने वाली यज्ञ की पावरफुल पिलर, दिल्ली सिरिफोर्ट सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका, दिल्ली ओआरसी की डायरेक्टर मीठी गीता दीदी ने आज सतगुरुवार सायं 5:20 बजे अपनी पुरानी देह का त्याग कर बापदादा की गोद ली।
आपके शरीर की आयु 96 वर्ष थी। आप ज्ञान में 1958 में आईं। आपका पूरा ही लौकिक परिवार ज्ञान में था। आप मोहिनी दीदी जी की लौकिक में मामी थीं। आपने बहुत ही बेहद की वी.आई.पी. सेवाएं कीं।
कुछ समय से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। वैसे कोई बीमारी नहीं थी, लेकिन बड़ी आयु के कारण शरीर कमजोर था, परंतु क्लास कराने में आवाज बहुत अच्छी थी। अभी दीपावली पर ओआरसी में सबको दीपावली की बधाइयां दीं। सभी की बहुत सुन्दर क्लास भी कराई। साकार ब्रह्मा बाबा उन्हें सच्ची गीता कहते थे। अब वह सब यादें ड्रामा की रील में पूरे कल्प के लिए लिप्त गईं।
20 नवम्बर 2026, दोपहर 11 बजे उनके पार्थिव शरीर को रथ यात्रा द्वारा सिरिफोर्ट से परिक्रमा कराते हुए करीब 12 बजे लोधी रोड के मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी जाएगी। ऐसी स्नेही महान आत्मा को पूरा ब्राह्मण परिवार अपनी स्नेह, श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

