मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।जबलपुर-कटंगा कॉलोनी: पैरालंपिक 2024 पेरिस में शूटिंग में कांस्य पदक विजेता रुबीना...

जबलपुर-कटंगा कॉलोनी: पैरालंपिक 2024 पेरिस में शूटिंग में कांस्य पदक विजेता रुबीना फ्रांसिस का उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मान किया गया

जीवन का खेल हँसते गाते खेलना सिखाता है राजयोग मेडिटेशन – ब्रह्माकुमारी विमला दीदी

जबलपुर-कटंगा कॉलोनी, मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव वरदान भवन कटंगा कॉलोनी सेवा केंद्र द्वारा पैरालंपिक 2024 पेरिस में शूटिंग में कांस्य पदक विजेता रुबीना फ्रांसिस का उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मान किया गया |

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल दिनेश जयसवाल , कमांडिंग ऑफिसर, एन सी सी गर्ल्स बटालियन ने कहा एन सी सी जीवन को अनुशासित बनाती है। एन सी सी छात्र छात्राएं अपने कार्यव्यवहार में एकाग्रता बढ़ाने के लिए मेडिटेशन को अपने जीवन मे अपनाए तो उनकी कार्य क्षमता और भी बढ़ सकती है।
वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी विमला  दीदी ने कहा कि शरीर को सक्रिय करने के लिए खेलना बहुत जरूरी है। खेल भावना से खिलाड़ी सब के प्रति समान भाव रखते है। जीवन भी  एक खेल है, जीवन को भी खेल भावना के साथ जीना चाहिए। मेडिटेशन हमे जीवन की हर परिस्थिति को समान भाव से देखने का बल प्रदान करता है । आध्यात्मिक ज्ञान और नैतिक शिक्षा हमारे चरित्र को बल प्रदान करती है, रोज दिनचर्या में कम से कम तीस  मिनिट का ध्यान  अभ्यास हमे जीवन मे आगे बढ़ने के लिये मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है।

रुबीना फ्रांसिस , अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और पैरालम्पिक 2024 में कांस्य पदक विजेता ने कहा कि एकाग्रता किसी भी खेल में सफलता पाने के लिए बहुत आवश्यक होती है। हमारी एकाग्रता बढ़ाने के लिए मेडिटेशन मदद करता है। सालों के परिश्रम के बाद आये निर्णायक क्षणों में अपने आत्मबल को बनाये रखने में ध्यान के नियमित अभ्यास ने हमको बहुत मदद किया है। मैं प्रार्थना की शक्ति पर विश्वास करती हूं। खुद पर विश्वास ही जीवन मे सफलता के मार्ग पर बढ़ाता है, कुछ भी हो अपने आप पर विश्वास बनाये रखना है।
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल विकास राव चौहान ने ब्रह्माकुमारीज संस्था से जुड़ने के अपने अनुभव बताते हुए कहा कि राजयोग के नियमित अभ्यास से अपने रोज के कार्य सरलता से करने के लिए आवश्यक एकाग्रता प्राप्त होती है और जीवन में परमात्म साथ का अनुभव होता है जो कि हमें अपने कार्य पर सफलता प्राप्त करने में सहयोग देता है |
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एन सी सी केडिट और अनेक युवा उपस्थित थे | कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी विनीता दीदी ने किया |

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments