पतरातू: ब्रह्माकुमारीज के चैतन्य देवियों का झांकी एवं राजयोग चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन सप्तमी को दीप प्रज्ज्वलित कर वा  फिता काटकर किया गया

0
2

पतरातू , झारखण्ड: ब्रह्माकुमारीज के चैतन्य देवियों का झांकी एवं राजयोग चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन सप्तमी को दीप प्रज्ज्वलित कर वा  फिता काटकर  शिव मंदिर पूजा समिति के संरक्षक अनिल राय ,अध्यक्ष बैजनाथ राय ,विनय झा,अनुप कुमार , पप्पू कुमार, आचार्य राजेश पाण्डेय वा बीके रामदेव ने किया।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग मेडिटेशन केंद्र ,बी4 ,रोड नंबर- 8 ,पतरातू  सेवाकेंद्र द्वारा “शिव मंदिर प्रांगण,जनता नगर,बिरसा मार्केट, पतरातू में दुर्गा पूजा के अवसर पर चैतन्य देवियों की झांकी का उद्घाटन अनिल राय वा बैजनाथ राय, जनता नगर,हेसला दुर्गा पूजा समिति  ने  सप्तमी को दीप प्रज्ज्वलित कर वा फिता कर किया।

अनिल राय ने कहा कि ब्रह्मा कुमारी संस्था एक अन्तर्राष्ट्रीय राजयोग मेडिटेशन संस्थान हैं जिसमें देश के माननीय प्रधानमंत्री वा राष्ट्रपति जुड़े हुए हैं। हम सभी को भी ऐसे संस्था से जुड़कर लाभ लेना चाहिए। आगे उन्होंने कहा चैतन्य देवियों का झांकी  समाज को नई दिशा देगी। ब्रह्माकुमारीज संस्था समाज में नि: स्वार्थ सेवा कर रही है। इसका लाभ स्थानीय लोगों को लेना चाहिए। मेडिटेशन से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होता है।

अध्यक्ष बैजनाथ राय ने कहा ब्रह्माकुमारी संस्था से सभी को जुड़कर सेवा में सहयोग करना चाहिए।

पतरातू सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन कि मन के दुर्गुणों को राजयोग मेडिटेशन से भस्म करना यही है सच्चा दुर्गा पूजा मानना होगा। 

दुर्गा मां के रूप में ब्रह्माकुमारी रोशनी, मां लक्ष्मी के रूप में ब्रह्माकुमारी छोटी कुमारी और मां सरस्वती के रूप में ब्रह्माकुमारी गुन कुमारी ने अभिनय किया।

राजयोग मेडिटेशन ट्रेनर बीके रामदेव ने सभी को नवरात्रि का सत्य रहस्य बताया। और चैतन्य देवियों की झांकी अवलोकन समय संध्या 5 से 8 बजे तक विजय दशमी तक चलेगा।नि:शुल्क राजयोग मेडिटेशन शिविर का आयोजन 13 से 19 अक्टूबर 2024 तक स्थानीय ब्रह्माकुमारीज मेडिटेशन सेवाकेंद्र,B4,ROAD NO-08,PTPS , पतरातू में किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 7 से 9 एवं शाम 5 से 7 बजे तक किया जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें