मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।नरसिंहपुर: चैतन्य देवियों की मनमोहक झांकी स्थानीय सेवा केंद्र में सजाई गई

नरसिंहपुर: चैतन्य देवियों की मनमोहक झांकी स्थानीय सेवा केंद्र में सजाई गई

नरसिंहपुर,मध्य प्रदेश। भारतीय संस्कृति को देश विदेशों में स्थापित करने का कार्य कर रहा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पूर्व राज्यसभा सांसद भ्राता कैलाश सोनी  शारदेय नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय दिव्य संस्कार भवन के तत्वावधान में चैतन्य देवियों की मनमोहक झांकी स्थानीय सेवा केंद्र में सजाई गई।

अतिथि गण पूर्व राज्यसभा सांसद भ्राता कैलाश सोनी , भ्राता नीलकमल जैन समाजसेवी पार्षद, भ्राता कमलेश कौरव, भ्राता राम शंकर वर्मा, भ्राता राम चरण सोनी, भ्राता गुरमुख दास मखीजा, क्षेत्रीय संचालिका ब्र कु कुसुम दीदी ने चैतन्य देवियों के दर्शन कर आरती एवम दीप प्रज्वलित किया। 

इस अवसर पर श्री सोनी जी ने चैतन्य देवियों के दर्शन कर कहा कि यहां की चैतन्य देवियों की झांकी बड़ी विलक्षण है। इसके लिए आत्म संयम की जरूरत है। इसकी इन देवियों में समर्थ है ।इसके लिए निरंतर अभ्यास की आवश्यकता है ।देश और देश के बाहर विदेशों में हमारी भारतीय संस्कृति को स्थापित करने के लिए प्रत्येक मनुष्य को परिष्कृत कर उसे साधना द्वारा अच्छे से अच्छा इंसान बनाने का काम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय  निरंतर कर रहा है। परमात्मा शिव आपको ऐसे श्रेष्ठ कार्य करने की निरंतर समर्थ दें  ईश्वर से ऐसी शुभकामना करते हैं। अन्य अतिथियों ने भी शुभकामनाएं दी। 

क्षेत्रीय संचालिका ब्र कु कुसुम दीदी जी ने बताया कि यह चैतन्य देवियों निरंतर राजयोग के अभ्यास से अचल  एवं एकाग्र है।  अंत में ब्र कु कुसुम दीदी जी ने ईश्वरीय वरदान एवं प्रभु प्रसाद दिया

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments