मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।नरसिंहपुर: दिव्य संस्कार भवन में सतयुगी दुनिया की ताजपोशी का यादगार दीपावली...

नरसिंहपुर: दिव्य संस्कार भवन में सतयुगी दुनिया की ताजपोशी का यादगार दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया

नरसिंहपुर,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्य संस्कार भवन में सतयुगी दुनिया की ताजपोशी का यादगार दीपावली पर्व श्रद्धेय दीदी जी के पावन सानिध्य में दीप राज शिव बाबा के साथ समस्त जगी हुई दीप रानियों ने (दीपोत्सव पर्व) दिवाली धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में श्रद्धेय दीदी जी ने दीपावली का आध्यात्मिक रहस्य बतलाया तथा

जिले के ब्रह्मा कुमारीज के सभी सदस्यों सहित समस्त जिले वासियों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इसके उपरांत कला एवं संस्कृति प्रभाग के बाल एवं युवा कलाकारों ने मनमोहक नृत्य एवं प्रेरणादाई लघु नृत्य नाटिका के द्वारा सभी को नई सतयुगी दुनिया का साक्षात्कार कराया। ये नजारा इतना सुंदर था की लग रहा था जैसे सभी सतयुगी दुनिया में देवी देवताओं के साथ रास कर रहे हैं। सभी उमंग उत्साह में झूम रहे थे। सबके चेहरों पर हंसी खुशी थी।

सभी ने एक दूसरे को सुख शांति समृद्धि स्वास्थ्य  एवं दिवाली की गीत कविताओं के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

इसके उपरांत श्रद्धेय दीदी जी के द्वारा सभी को भाई दूज का तिलक, ईश्वरीय वरदान एवं प्रभु प्रसाद दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments