मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।जबलपुर: संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम ....

जबलपुर: संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम ….

जबलपुर महाराष्ट्र। चीफ जस्टिस हाई कोर्ट मध्य प्रदेश हाई कोर्ट माननीय सुरेश कुमार कैत, माननीय जस्टिससुश्रुत अरविन्द धर्माधिकारी, माननीय जस्टिस विवेक अग्रवाल  ने आज संविधान दिवस के  अंतर्गत  हाई कोर्ट के सभी जजों के साथ मिलकर ब्रह्मा कुमारी  के व्यसन मुक्ति अभियान की माउंट आबू से आई हुई चल चित्र वाहन का फीता काट कर जबलपुर संस्कारधानी में स्वागत किया एवं सारे प्रदेश की जनता को व्यसन मुक्त बनाने के लिए वाहन को हरी झंडी एवं ब्रह्मा कुमारी का फ्लेग दिखाकर आगे बढाया |

इस  मौके  पर चीफ जस्टिस ने कहा की ब्रह्मा कुमारी का व्यसन मुक्ति कार्यक्रम सराहनीय है सारे भारत वर्ष में यह कार्यक्रम निःस्वार्थ, नि:शुक्ल समाज को व्यसन मुक्त बनाने हेतु चलाया जा रहा है | जैसा की विदित है ब्रह्मा कुमारी  ईश्वरीय विद्यालय का मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस के साथ एम. ओ. यू. हुआ है जिसके तहत भारत  सरकार एवं ब्रह्मा कुमारी संपूर्ण भारत में व्यसन मुक्ति कार्यक्रम चला रही है|  इस कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज,विक्टोरिया हॉस्पिटल,आई. एम. ए.वरिष्ठ चिकित्सक अपनी सेवाए दे रहे है | यह  मिशन में शहर के सभी स्कूल, कॉलेज , स्लम एरिया , आस पास से ग्रामीण क्षेत्रो में  चलाया जा रहा है |

ब्रह्मा कुमारी की प्रमुख संचालिका भावना बहन जी ने बताया की हर चार सेकेण्ड में एक व्यक्ति व्यसनों से काल के गाल में जा रहा है | व्यसनों के दुषपरिणाम जानते हुए भी व्यक्ति उनका सेवन करता है और इस आदत से मुक्त होने के लिए वह स्वय भी परेशान होता है | ब्रह्माकुमारीज के द्वारा सिखया जाने वाला राजयोग  एक एसी विधि है जिसके द्वारा मन से व्यसनों की ईच्छा  खत्म  हो जाती है और व्यक्ति इस आदत से मुक्त हो जाता है जिससे वह व्यक्ति स्वय एवं उसका परिवार इस जाल से बच जाता है | बड़ी संख्या में भाई बहने राजयोग को अपनाकर व्यसन मुक्त जीवन जी रहे है |

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments