मुख पृष्ठसमाचारझोझूकलां: पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कार्यक्रम में विशेष...

झोझूकलां: पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित

झोझूकलां (हरियाणा): पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर गांव बधवाना स्थित सीआरसी वाटिका में विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली व ग्रामीण विकास मंडल हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राज्यस्तरीय सामाजिक सगठनों(एनजीओ) के प्रतिनिधियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। 

जिसमें -अध्यात्म से पर्यावरण संवर्धन विषय पर संबोधन के लिए झोझूकलां-कादमा क्षेत्रीय प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन को विशेष बतौर मुख्य वक्ता आमंत्रित किया गया।   इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने कहा कि हमें आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में धारण कर मानसिक पर्यावरण को संतुलित करना होगा राजयोग मेडिटेशन इसके लिए रामबाण औषधि है।  ब्रह्माकुमारी बहन ने सकारात्मक सोच से प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन करने का संकल्प भी दिलाया।   कार्यशाला में हरियाणा राज्य के विभिन्न सामाजिक सगठनों  के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली की कार्यक्रम अधिकारी बहन मुक्ता भारद्वाज व ग्रामीण विकास मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने ब्रह्माकुमारी वसुधा व ज्योति बहन को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला में विश्व प्रसिद्ध जल पुरुष मैग्सेस अवार्डी डॉ राजेंद्र सिंह, पदम श्री उमाशंकर पांडे, डॉ जयमल राम जी फ्लोर मैन ऑफ इंडिया, हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्य सचिव रहे डॉ सुनील गुलाटी आईएएस, हरिजन सेवक संघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव संजय राय, पर्यावरण विद् डॉ रामनिवास यादव आदि ने भी संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments