मुख पृष्ठराज्यमहाराष्ट्रमुंबई ,घाटकोपर: ब्रह्माकुमारीज,घाटकोपर सबज़ोन ने मनाया 66 वां वार्षिकोत्सव

मुंबई ,घाटकोपर: ब्रह्माकुमारीज,घाटकोपर सबज़ोन ने मनाया 66 वां वार्षिकोत्सव

मुंबई,महाराष्ट्र: घाटकोपर, ब्रह्माकुमारीज – घाटकोपर सबज़ोन ने 12 जनवरी 2025 को अपना 66 वां वार्षिकोत्सव मनाया | इस वर्ष यह उत्सव “कल्पवृक्ष” थीम के अंतर्गत मनाया गया, जिसमें  घाटकोपर सबज़ोन की हर शाखा (केंद्र), कल्पवृक्ष की तरह समाज की विभिन्न सामाजिक-आध्यात्मिक आवश्यकताओं की पूर्ति का प्रतीक है | इस वृक्ष की जड़ें घाटकोपर केंद्र द्वारा आत्मसात किए गए मूल्यों से गहराई से जुड़ी हुई हैं।

वार्षिकोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रत्येक सेवाकेंद्र की सेवा गतिविधियों को दर्शाते हुए प्रेरणादायक प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर हर सेवाकेंद्र को उनकी सेवाओं को मान्यता देने के लिए सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में विशेष ब्रह्माकुमारीज घाटकोपर सबज़ोन की निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. नलिनी दीदी जी, आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता और ब्रह्माकुमारीज के मीडिया विंग के राष्ट्रीय समन्वयक राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज, ब्रह्माकुमारीज घाटकोपर सबज़ोन की अतिरिक्त निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकु दीदी जी, और वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी विष्णुप्रिया उपस्थित रहे |

सुप्रसिद्ध TV और फिल्म अभिनेता शरद मल्होत्रा, जिन्हें “महाराणा प्रताप, नागिन 5, कसम तेरे प्यार की, बनू मैं तेरी दुल्हन” जैसी धारावाहिकों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है, इन्होने भी वार्षिकोत्सव समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज घाटकोपर सेवाकेंद्र आना उनके लिए घर आने जैसा है और वे इस संस्था  की शिक्षाओं को अपनी व्यक्तिगत विकास के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं।

घाटकोपर सबज़ोन से लगभग 700+ ब्रह्माकुमार और ब्रह्माकुमारी भाई बहनों ने इस समारोह में भाग लिया।12 जनवरी 2025, राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस अवसर पर “पीस ऑन स्ट्रीट”  कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ब्रह्माकुमारीज भाइयों और बहनों ने शांति का दान दिया, मेडिटेशन किया, और विशेष  योगाभ्यास द्वारा युवाओं के प्रति शक्तिशाली कंपन फैलाने का कार्य किया। 

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments