मुख पृष्ठराज्यमहाराष्ट्रउमरेड: पिताश्री ब्रह्म बाबा स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि का आयोजन ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय...

उमरेड: पिताश्री ब्रह्म बाबा स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि का आयोजन ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेन्द्र में किया गया

उमरेड,महाराष्ट्र: 18/1/2025 को, पिताश्री ब्रह्म बाबा स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि का आयोजन ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उमरेड सेवाकेन्द्र में किया गया। इस कार्यक्रम मुख्य रूप से उपस्थित अध्यक्ष राजयोगिनी रेखादिदी, प्रभारी ब्रह्मकुमारी पावनधाम सेवा केंद्र उमरेड, मुख्य अतिथि विधायक उमरेड श्री संजयजी मेश्राम, पूर्व विधायक सुधीरजी पारवे उमरेड अधिवक्ता खाटिक, गंगाधर रेवटकर पूर्व नगराध्यक्ष उमरेड, अशोक माने, प्रसिद्ध व्यवसायी उमरेड, राजेश भेंडे पूर्व निगम पार्षद उमरेड , तथा बी के अशोक भाई उपस्थित थे |
इस अवसर पर फूलों से सजाए गए शांति स्तम्भ ,हिस्ट्री हाल , बाबा का कमरा, बाबा की कुटिया , और बाबा ममा की रंगोली वातावरण को सुशोभित कर रही थी | कार्यक्रम की शुरुवात मेहमानों का स्वागत तथा  दीप प्रज्वलन से किया गया। सभी ने चार धाम की यात्रा का अनुभव लिया।
विधायक श्री संजय जी मेश्राम ने कहा की ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र आते ही मन मे ऊर्जा भर जाती है और समाज सेवा मे मुझे इस का उपयोग करने मे बल मिलता है ,ब्रह्म बाबा के कार्य की सरहना कर कहा की वह सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत है | यह सेवाकेंद्र चार्जिंग स्टेशन है सभी को चार्ज होने के लिए आना चाहिए |

बी.के. रेखा दीदी ने कहा कि शिव बाबा ने भारत में पवित्र रथ ब्रह्म बाबा के शरीर के आकार के रथ के माध्यम से दुनिया के 140 देशों में विश्व एकता और विश्व शांति का संदेश फैलाकर कई लोगों के जीवन को खुशहाल बनाया।

उपस्थित मेहमानों ने अपने विचार व्यक्त किए । बी के अशोकभाई वाघमारे, निदेशक उमरेड सेवाकेंद्र बी.के. अलकादिदी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में 500 भाई-बहन उपस्थित थे| 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments