मुख पृष्ठराज्यछत्तीसगढ़धमतरी: मुंबई से पधारे ई.वी.गिरीश के सानिध्य में वाह जिंदगी वाह शिविर...

धमतरी: मुंबई से पधारे ई.वी.गिरीश के सानिध्य में वाह जिंदगी वाह शिविर का भव्य शुभारम्भ

 2025  में हम सदा मुस्कुराते रहे यही सबको गिफ्ट देते है – ई.वी.गिरीश

मुंबई से पधारे ई.वी.गिरीश के सानिध्य में वाह जिंदगी वाह शिविर का भव्य शुभारम्भ

मोबाइल को साइलेंस करे न करे लेकिन हर परिस्थिति में अपने मन को बीच बीच में कुछ समय के लिए जरुर साइलेंस करे- ई.वी.गिरीश

आज जिंदगी वाह वाह की जगह हाय हाय हो गई है- ई.वी.गिरीश

धमतरी,छत्तीसगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी के तत्वावधान में शहरवासियो के लिए आयोजित 5 दिवसीय वाह जिंदगी वाह…शिविर का शुभारम्भ मुंबई से पधारे प्रोफ़ेसर ई.व्ही.गिरीश एवम सरिता दीदी के सानिध्य में माननीय अतिथियों के कर कमलो से दीप प्रज्वलित कर किया गया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे दीपक लखोटिया जी, संपादक एवम मालिक प्रखर समाचार पत्र , डॉक्टर वीरेंद्र साहूजी,डॉ. भगवती साहूजी, होरीलाल साहूजी, अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल, अनिल अग्रवाल जी समाजसेवी, महेश कुमार सिन्हा जी प्रोप्रायटर इंजीनियरिंग वर्क्स अर्जुनी , सरिता दीदीजी संचालिका ब्रह्मा कुमारिज जिला धमतरी |

मुंबई से पधारे मुख्य वक्ता ई.वी.गिरीश जो की डायनेमिक ट्रेनर एवम कोउन्सलर है लोगों को हस्ते हसाते हुए जीवन की प्रैक्टिकल बातों पर प्रकाश डाला |

आज जिंदगी वाह वाह की जगह हाय हाय हो गई है | मोबाइल को साइलेंस करे न करे लेकिन हर परिस्थिति में अपने मन को बीच बीच में कुछ समय के लिए जरुर साइलेंस करे | जैसे मोबाइल में कितने मोड़ होते है साइलेंस मोड़, vibrate मोड ऐसे हमारे मन के भी कई मोड़ हो गए है घुस्सा मोड़, दुखी मोड़, हेल्पलेस मोड़, इनसिक्यूरिटी मोड़ आदि आदि | आज क्रिएशन क्रिएटर को डिस्टर्ब कर रही है |

आध्यात्मिकता क्या है बहुत सुन्दर और सरल भाषा में परिभाषा बताते हुए आपने तीन बातों पर प्रकाश डाला | एक सरलता, दुसरा अच्छा , और तीसरा सत्य | सरलता के बारे में बताते हुए बहुत सुन्दर जीवन के प्रैक्टिकल बातों से समझाते हुए आपने कहा मानव जीवन इजी होना चाहिए | जैसे विज्ञानं ने मनुष्य का जीवन साधन सुविधा देकर आसान किया लेकिन क्या आज मानव जीवन आसान है या जटिल है ? आज जीवन और जटिल होता जा रहा है , मानसिक शारीरिक बीमारिया बढती जा रही है , डायवोर्स केसेस बढ़ते जा रहे है | कारण जीवन सरल नहीं है |

आध्यत्मिकता माना अच्छा | आज दुनिया इसीमे उलझी है आपके लिए जो GOOD है वो मेरे लिए Bad है , मेरे लिए जो good है वो दुसरे के लिए bad है |

आगे उन्होंने बताया घुस्सा करने से बॉडी की केमिस्ट्री डिस्टर्ब होती है | तीसरा आध्त्मिकता माना सत्य | सत्य अविनाशी होता है , सत्य एक होता है दो नहीं |

यह शिविर 25 जनवरी से 29 जनवरी तक सुबह एवम शाम 7 से 8 बजे तक हरदिहा साहू समाज भवन में चलेगा | सभी शहर एवम ग्राम वासी इसका लाभ अवश्य लेंगे | इस अवसर पर सेकड़ो लोग समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाया |

धमतरी जिले की ब्रह्माकुमारिज की संचालिका सरिता दीदी ने सभी का आभार व्यक्त किया |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments