वडोदरा अटलादरा, गुजरात। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ब्रह्माकुमारीज अटलादरा सेवाकेंद्र पर तिरंगा लहरा कर सभी को यह संदेश सुनाया गया कि जैसे आज हमारे देश के संविधान पारित होने का यादगार दिन है जिसके माध्यम से हमें हमारे मूलभूत अधिकार सुविधाएं एवं सुरक्षा मिलती है ठीक उसी तरह से परमात्मा भी हमें आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा हमारे नैतिक मूल्यों की समझ देकर फिर से भारत भूमि पर दैवीय गुणों से संपन्न समाज की स्थापना का विधान हमें सिखा रहे हैं जिससे फिर से एक स्वर्णिम युग का शुभारंभ होगा।
इसके उपरांत गणतंत्र दिवस उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज़ अटलादरा सेवाकेंद्र एवं गुजरात योग बोर्ड वडोदरा के संयुक्त उपक्रम द्वारा निशुल्क प्रकृति परीक्षण हेल्थ चेकअप कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लाभार्थियों के नाड़ी परीक्षण एवं शारीरिक प्रकृति विश्लेषण द्वारा आवश्यकता अनुसार शारीरिक स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण तथ्य समझाए गए एवं उपयोगी निर्देश दिए गए। दीप प्रज्वलन के साथ कैंप की शुरुआत की गई |

सेवाकेंद्र प्रभारी बीके डॉ अरूणा बहन जी ने अपनी शुभभावनाएं व्यक्त करते हुए कहा की परमात्मा आत्मा का उपचार करने वाले रूहानी सर्जन है वह हमारे मन का नाड़ी परीक्षण करके आत्मा की कमजोरी के रोग दूर करते हैं राजयोग मन को परमात्मा से जुटाने की सहज विधि है जिसमें हम अपने अंतर मन से भी जुड़ जाते हैं और प्रकृति से भी जुड़ जाते हैं क्योंकि शरीर पांच तत्वों की प्रकृति से ही बना हुआ है और आत्मा की शक्ति से ही चलता है। तो आध्यात्मिक शक्तियों को बढ़कर हम अपने को मानसिक शारीरिक के साथ पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में भी स्वस्थ अर्थात सुखी व शक्तिशाली बना सकते हैं। क्योंकि योग का मतलब है ध्यान अर्थात अपना ध्यान रखना,जब हम जो देखते हैं और सुनते हैं उस इनफॉरमेशन को हम ध्यान से केवल पॉजिटिव रूप से ही चुनते हैं तो हमारी सोच भी पॉजिटिव बनती है और पॉजिटिव मन का शरीर पर भी पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है और शरीर स्वस्थ रहता है। फिर सभी को आमंत्रित करते हुए बहन जी ने कहा कि आप सभी को सेवाकेंद्र पर राजयोग कोर्स करने का हार्दिक निमंत्रण दे रही हूं।
डॉक्टर्स की ओर से डॉक्टर जिनेन्द्र दत्त जी ने बताया कि सभी के शरीर की अलग-अलग प्रकृति होती है और ऋतुओं के साथ शरीर की प्रकृति भी बदलती है इस बात को जानकर अपनी प्रकृति और रितु को ध्यान में रखकर यदि हम अपने भोजन का चुनाव करते हैं तो वह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है और हम कई रोगों से बच सकते हैं।
योग बोर्ड की तरफ से योग कोच डॉक्टर पूर्वी बहन के साथ पांच डॉक्टर्स की टीम ने आकार लगभग 100 लोगों का नाड़ी और प्रकृति परीक्षण करके उन्हें लाभान्वित किया। और इसके बाद कार्यक्रमों की श्रृंखला में शाम को 5:00 बजे से 7:30 तक सेवाकेंद्र पर विश्व शांति के शुभ संकल्प के साथ संगठित रूप से गहन योग साधना भट्टी का आयोजन किया गया जिसमें लगभग ढाई सौ भाई बहनों ने एक साथ गहन योग की अनुभूति करते हुए शांति के सकारात्मक प्रकंपन विश्व शांति हेतु समर्पित किए और इसके बाद ब्रह्मा भोजन स्वीकार करके सभी ने प्रस्थान किया।









