मुख पृष्ठलेखबैठे-बैठे भी शरीर को कराएं कसरत

बैठे-बैठे भी शरीर को कराएं कसरत

कुछ लोग कभी व्यायाम नहीं करते। परंतु शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करना बहुत आवश्यक है। अगर आप भी दिन का ज्य़ादातर समय बैठे-बैठे या आराम करते हुए बिताते हैं तो हम पाँच ऐसी प्रभावी कसरत बता रहे हैं, जिन्हें बैठकर कर सकते हैं।

पहली कसरत…
पैरों को फैलाकर बैठ जाएं। बांहों को फैलाकर सीधा रखें। अब धीमी गति में हाथों को गोल-गोल घुमाएं। एक मिनट बाद हाथों को विपरित दिशा में गोल-गोल घुमाएं। इससे हाथों का रक्त संचार अच्छा होगा। इसे क्षमतानुसार कर सकते हैं।
दूसरी कसरत…
कुर्सी पर बैठे-बैठे दौडऩा है। धीमी गति में हाथ और पैर को उठाते हुए एक मिनट तक दौड़ें। इससे सम्पूर्ण शरीर की कसरत होगी और रक्त संचार भी बेहतर होगा।

तीसरी कसरत…
हाथों को जांघ पर रखें। पैरों को पंजों पर रखते हुए एड़ी उठाएं और फिर पूर्व स्थिति में लौटते हुए तलवों को ज़मीन पर रखें। इस व्यायाम को धीमी गति में कई बार दोहराएं। यह पैर और एड़ी के लिए फायदेमंद है।

चौथी कसरत…
हाथों को कुर्सी के पीछे रखते हुए शरीर को टिकाएं। अब दाहिने पैर को ऊपर उठाते हुए दाहिनी ओर लेकर जाएं और फर्श पर पंजे को रखें। फिर पैर को वापस लाएं और बाएं पैर को उसी तरह ऊपर उठाते हुए बाईं दिशा में रखें। इससे पैरों और कूल्हों को आराम मिलेगा।

पांचवी कसरत…
सीधा बैठ जाएं। हाथों को सीने के सामने लाकर अंगुलियों को तस्वीर के अनुसार करीब रखना है। अब इसी अवस्था में शरीर के ऊपरी हिस्से को धीमी गति में दाहिनी ओर लेकर जाएं और फिर बाईं ओर ले जाएं। ध्यान रहे कि गर्दन को सीधा रखते हुए शरीर के साथ घुमाना है। इससे शरीर में लचीलापन आएगा। रीढ़ के लिए भी यह व्यायाम बहुत फायदमेंद है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments