मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।सारनी: शिव बारात निकाल किया महाशिवरात्रि पर्व का शुभारंभ

सारनी: शिव बारात निकाल किया महाशिवरात्रि पर्व का शुभारंभ

परमात्मा के गुणों को अपने जीवन में चरितार्थ करना ही सच्ची शिव जयंती मनाना है – बीके मंजू दीदीजी।       

सारनी, मध्य प्रदेश।- ब्रह्माकुमारीज के सारनी स्थित सेवा केंद्र द्वारा आज सारनी शहर में भव्य शिवबारात का आयोजन कर महाशिवरात्रि पर्व की शुभ शुरुआत की गई। इस अवसर पर गाड़ियों पर शिव भोलेनाथ का रथ सजाया गया जिसमें शिव पार्वती की झांकी, शिव भोलेनाथ और नंदगण की झांकी और साथ ही तपस्यारत शंकर जी के सामने शिवलिंग स्थापना की गई झांकी  आकर्षण का केंद्र रही। ब्रह्माकुमारीज के अनुयायियों द्वारा आयोजित यह बारात ब्रह्माकुमारीज़ के नगर पालिका चौक सारणी स्थित सेवा केंद्र “प्रभु उपवन” से निकल पटाखेड़ा क्षेत्र, सेंट्रल बैंक, शॉपिंग सेंटर, जय स्तंभ चौक होते हुए पुनः ब्रह्माकुमारीज केंद्र पहुंची। इस यात्रा का नगर वासियों ने अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया तथा शिव भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना आदि की, सभी को साथ ही प्रसाद भी वितरित किया गया। ब्रह्माकुमारीज़ सारणी की संचालिका ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी ने बताया की शिवरात्रि परमात्मा शिव के सृष्टि पर आगमन का यादगार पर्व है। भगवान अज्ञान अंधकार की रात्रि में आकर ज्ञान का प्रकाश करते है इसीलिए शिव रात्रि का महत्व है । आज ब्रह्माकुमारी केंद्र पर सारणी क्षेत्र के सभी सदस्य उपस्थित थे। सभी ने ईश्वरीय महावाक्य सुन भगवान भोलेनाथ को भोग लगाया तत्पश्चात शिव ध्वजारोहण कर इस पावन पर्व की शुरुआत की गई।

*जिले में सप्ताह भर होंगे शिवरात्रि के कार्यक्रम*

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा जिला स्तरीय साप्ताहिक शिवरात्रि पर्व का आयोजन किया गया है जिसमें जिले भर में यात्राओं, प्रभात फेरी, प्रवचन तथा नृत्य नाटिका आदि के माध्यम से सभी शिव भक्तों को परमात्मा शिव के इस धरा पर आगमन का दिव्य संदेश दिया जाएगा। आज की यात्रा में भी पर्चों के माध्यम से सभी को भारत भूमि पर शिव भगवान के अवतरण का संदेश दिया गया।

कल भी पाथाखेड़ा क्षेत्र में प्रभात फेरी का आयोजन रखा गया है जिसमें सुबह 6 बजे पाथाखेड़ा के मुख्य मार्गों से प्रभात फेरी निकलेगी।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments