वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया

0
210

इंदौर-प्रेमनगर,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मुख्य सेवाकेंद्र प्रेमनगर के उपसेवाकेंद्र राजेंद्रनगर द्वारा, आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर परियोजना के अंतर्गत, ब्रह्माकुमारीज एवं मोयरा सरिया के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण रक्षा हेतु “कल्पतरुह“ प्रोजेक्ट के तहत शासकीय माध्यमिक स्कूल, ग्राम सुलावड़ तथा कस्तूरबा गर्ल्स हॉस्टल परिसर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया| इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपस्थित थे | 1. ओमप्रकाश मालवीय (CGM Technical’s, मोयरा सरिया कंपनी )2.   H N सिंह जी (Director, मोयरा सरिया कंपनी)3. C B सिंह जी (GAI, मोयरा सरिया कंपनी)4.   दीपक नागर ( ऑफिसर CSR, मोयरा सरिया कंपनी)5.   श्रीमती प्रतिभा वैद्य (प्राचार्य, शासकीय माध्यमिक स्कूल, ग्राम सुलावड़)6.   श्रीमती अपर्णा बड़ोदकर (प्रधानाध्यापक, शासकीय माध्यमिक स्कूल, ग्राम सुलावड़)7.   भ्राता राजेंद्र पाल सिंह डंग (उच्च श्रेणी शिक्षक, शासकीय माध्यमिक स्कूल, ग्राम सुलावड़)8.   श्री इंदर सिंह राठौर (सहायक शिक्षक, शासकीय माध्यमिक स्कूल, ग्राम सुलावड़)9.   बी. के. शशी दीदी जी (प्रभारी, मुख्य सेवाकेंद्र प्रेमनगर इंदौर पश्चिम क्षेत्र)10. बी.के. यश्वनी दीदी (इंदौर बिजलपुर उप सेवाकेंद्र प्रभारी )11. बी.के. रक्षा दीदी ( इंदौर राजेंद्रनगर उप सेवाकेंद्र प्रभारी )12. बी. के. संगीता दीदी ( इंदौर लोकमान्य नगर उप सेवाकेंद्र प्रभारी )13. बी.के. अर्चना बहन ( इंदौर चॉइस पैलेस कॉलोनी|

कार्यक्रम में ब्र.कु. शशी दीदी जी ने कल्पतरुह प्रोजेक्ट की जानकारी दी एवं कल्पतरुह एप पर अपने पौधो को रजिस्टर करने की अपील की साथ ही दीदी जी ने सभा में उपस्थित 292 स्टूडेंट को शिक्षाप्रद कहानियो के माध्यम से नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के सूत्र बताये | कल्पतरुह अभियान के अंर्तगत पर्यावरण दिवस 5 जून से 25 अगस्त तक चलाया जा रहा हे जिसमें 40 लाख वृक्षारोपण करना लक्ष्य रखा है |

ब्र.कु. यश्वनी ने राजयोग मेडिटेशन की जानकारी दी एवं एकाग्रता की शक्ति पर प्रकाश डाला | 

प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा वैद्य जी एवं भ्राता इन्दर सिंह जी ने ब्रह्माकुमारीज संस्था का अभिवादन किया साथ ही भ्राता ओमप्रकाश मालवीय ने संस्था को शुभकामनाये दी एवं ब्र.कु.रक्षा दीदी ने संस्था का परिचय दिया तथा भ्राता राजेंद्र पाल सिंह डंग ने मंच संचालन किया| ब्रह्माकुमारीज संस्था, स्टूडेंट्स, शिक्षक एवं कम्पनी के अधिकारियो द्वारा विभिन्न प्रकार के फल एवं फूलो वाले 119 पौधे लगाये|

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें