मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।खरगोन: 1 लाख से अधिक जनमानस तक पहुचाया शिव संदेश

खरगोन: 1 लाख से अधिक जनमानस तक पहुचाया शिव संदेश

खरगोन,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में 5 दिवसीय शिव जयंति महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से एक लाख से अधिक जनमानस तक परमात्मा अवतरण का दिव्य संदेश पहुचाया गया।

ब्र.कु. किरण दीदी ने बताया कि पर्व के दौरान विभिन्न प्रभात फेरी एवं शिव संदेश वाहन रैली के माध्यम से परमात्मा के दिव्य अवतरण का दिव्य संदेश दिया गया। 24 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित इस शिव जयंति महोत्सव में नगर खरगोन के एक लाख से अधिक जनमानस तक परमात्मा का दिव्य संदेश पहुचाया गया, नगर के विभिन्न कॉलोनी, मोहल्ले एवं गलियो में पहुचकर जनजागृति दिलाई गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments