चंदला,मध्य प्रदेश। ब्रह्मा कुमारीज के सेवा केंद्र चंदला में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आओ आध्यात्मिक अलख जगाये और एक दिव्य समाज बनाए थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । छतरपुर से पधारी समाज सेवा प्रभाग की जोनल कोऑर्डिनेटर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शैलजा बहन जी , बीके कल्पना दीदी , बी.के.रीमा बहन ,सहित सभी का चंदला उप सेवा केंद्र संचालिका बी. के. भारती ने श्ब्दों के द्धारा स्वागत किया।
प्रोग्राम का शुभारंभ चंदला शहर के वशिष्ठ नागरिक (नगरपालिका उपाध्यक्ष) अंशु शुक्ला ,(सी.एम.राइज स्कूल प्रचार्य)अखिलेंद्र सिंह रविंद्र सिंह जी,(सचिव) राम प्रसाद जी ,(दिव्य ज्योति जागृत संस्थान) बाबूलाल गुप्त जी,(पूर्व गुप्ता समाज अध्यक्ष) शत्रुघ्न गुप्त सी,(प्रिंसिपल) सूबेदार जी , द्वार दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
मुख्य वक्ता के रूप मैं पधारी आदरणीय शैलजा बहन जी के महा शिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि यह कोई 24 घंटे कि दिन और रात की कोई बात ही नहीं हैं!परंतु जब सारे संसार के अंदर अज्ञानता कि अंधकार रात्रि फैल जाती हैं और यह रात्रि की बेला जहां मनुष्य आत्मा अनेक प्रकार जी बुराईयों विकृतियों से जिनका जीवन घिर जाता हैं । और अनेक रूप से अज्ञानता का अंधकार और और उस में सबसे बड़ा अंधकार हैं मानव जीवन मैं अहंकार । जब व्यक्ति के अंदर सही समझ या ज्ञान का प्रकाश नहीं होता हैं !ऐसे समय पर ही हम परमात्म शिव को कहा जाता हैं ज्ञान सूर्य ज्ञान सागर जब वो ज्ञान सूर्य इस संसार मैं अवतरित होते हैं तो आज्ञान अंधेरे का विनाश होता हैं। और इस लिए यह समय काल ही हैं। जो रात्रि के समय मैं परमात्मा ने आकार के अनेक आत्माओं की ज्योति जगाई। आध्यात्मिकता ना केवल व्यक्तिगत विकास का साधन हैं बल्कि समाज मैं सकारात्मक बदलाव लाने का मार्ग भी हैं ।जब हमारा मन सशक्त होता हैं तभी है एक सशक्त समाज का निर्माण कर और एक दिव्य समाज की कल्पना कर सकते हैं । महाशिवरात्री के महोत्सव मैं पधारें भाई बहनों सहित शहर के गणमान्यजनों का नृत्य के माध्यम से स्वागत किया गया ! बी.के. कल्पना बहन के परमात्मा के सत्य परिचय दिया ।
प्रोग्राम के अंत में (चंदला उपसेवा केंद्र संचालिका) बी.के. भारती बहन ने सभी का शब्दों के द्धारा अभार व्यक्त किया तथा सभी को ईश्वरीय सौगात और प्रसाद दिया ।









