बैकुंठपुर,छत्तीसगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चार दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग की झांकी का आयोजन किया गया है। जिसका शुभउद्घाटन समारोह 24 फरवरी को संध्या 6:00 बजे से किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जयसवाल जी ,बाजारपारा पार्षद साधना जयसवाल जी , कचहरी पारा पार्षद धीरज शिवहरे जी , खुटन पारा पार्षद अनिल खटिकजी , बाजार पारा पार्षद अंकित गुप्ता जी , जामपारा सरपंच रेखा बहन जी , बैकुंठपुर सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी एवं अन्य शहर के भाई- बहने उपस्थित थे। यह झांकी 24 फरवरी से 28 फ़रवरी प्रतिदिन प्रात 8:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक भक्तों के अवलोकनार्थ रहेगी। झांकी का मुख्य आकर्षण 12 फीट ऊंचा विशाल शिवलिंग, स्वर्ग दर्शन, द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन, एवं सुखद जीवन हेतु आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी, नशा मुक्त बनने की चित्र प्रदर्शनी, एवं परमात्मा योग अनुभूति कक्ष, का स्टॉल लगाया गया है ।
ब्रह्माकुमारी रूपा बहन ने बताया कि झांकी का मुख्य उद्देश्य लोगों को भगवान शिव के अवतरण, दिव्य कर्तव्य का रहस्य स्पष्ट करना एवं एक मूल्य निष्ठ समाज के लिए लोगों को खुशहाल एवं आपसी समरसता से जीवन जीने की प्रेरणा देना है । उन्होंने सभी बैकुंठपुर नगरवासियों को झांकी का अवलोकन करने के लिए आमंत्रित किया है।






