मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।छतरपुर: बागेश्वर धाम आगमन पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से ब्रह्माकुमारी...

छतरपुर: बागेश्वर धाम आगमन पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से ब्रह्माकुमारी बहनों ने की मुलाकात

ब्रह्माकुमारी छतरपुर सेवाकेंद्र की बहनों ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के बागेश्वर धाम आगमन पर की मुलाकात 

छतरपुर,मध्य प्रदेश। बागेश्वर धाम आगमन पर माननीय महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से ब्रह्माकुमारी बहनों ने मुलाकात की। इस अवसर पर बीके शैलजा एवं अन्य बहनों ने उपर्णा पहनाया एवं पुष्प गुच्छ, ईश्वरीय स्लोगन भेंट कर सम्मान किया और शिव जयंती की शुभकामनाएं दी तत्पश्चात महामहिम राष्ट्रपति जी ने भी बहनों को शिव जयंती की मुबारक दी।

मुलाकात के पश्चात ग्रुप फोटो में माननीय महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी, बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी, लोकसभा सांसद श्री मनोज तिवारी, छतरपुर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके शैलजा बहन, खजुराहो सेवाकेंद्र प्रभारी बीके विद्या, नौगांव सेवाकेंद्र प्रभारी बीके नंदा, विश्वनाथ सेवाकेंद्र प्रभारी बीके रमा एवं अन्य बहनें।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments