गुरुग्राम, हरियाणा: CRPF गुरुग्राम द्वारा प्लास्टिक थैलियों के इस्तेमाल के खिलाफ जागरूकता विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज सैक्टर 63 ए की सेवाकेंद्र प्रभारी ब्र. कु सुदेश बहन को आमंत्रित किया गया। साथ में डी. ए.वी , और केंद्रीय विधालय गुरुग्राम सहित कई बहादुर जवान शामिल रहे। कार्यक्रम में प्लास्टिक थैलियों से पर्यावरण को होने वाले हानिकारक नुकसानों से अवगत कराया गया। जहां बताया गया कि किस प्रकार प्लास्टिक थैलियों के इस्तेमाल से भूमि की उर्वरक शक्ति कम हो जाती हैं। पशु, पक्षियों समुद्री जीवों के लिए तथा मनुष्य के लिए यह जानलेवा है। प्लास्टिक थैलियों को जलाने से जो हानिकारक गैस निकलती हैं उससे हवा, खाने की वस्तुएँ आदि जहरीली हो जाती है जो कैंसर जैसी बीमारी को उत्पन्न करती हैं। ब्र. कु सुदेश बहन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जहां आज हम इस प्लास्टिक थैलियों के इस्तेमाल के खिलाफ दूसरों को जागरूक कर रहे हैं वहां सबसे पहले हमें स्वयं को जागरूक करना होगा यह शुरुआत हमें स्वयं से करनी होगी। इसके लिए हमें प्लास्टिक थैलियों के इस्तेमाल के बदले 5R वाले सिद्धान्त की वस्तुएँ अपनानी चाहिए l reduse, reuse, recycle,recover,refuse.
कार्यक्रम के अन्त में आशीष कुमार झा (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल गुरुग्राम) द्वारा ब्र. कु सुदेश बहन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।