रीवा,मध्य प्रदेश: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज की प्रबुद्ध हस्तियों ने नारी सशक्तिकरण, समाज में उनकी वर्तमान स्थिति, कर्तव्य तथा आवश्यक सुधार की दिशा में गहन विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नजमा बेगम (पार्षद, वार्ड क्रमांक 33)संध्या गौतम (वरिष्ठ समाजसेविका)कविता पांडे (प्रदेश अध्यक्ष, महिला कांग्रेस)डॉ. रश्मि शुक्ला (पूर्व संयुक्त संचालिका, लोक शिक्षा विभाग)डॉ. बीके प्रवीण पटेल (आयुष चिकित्सा अधिकारी),संध्या मिश्रा (योग प्रशिक्षिका),कुमारी काजल श्रीवास्तव (कलाकार एवं मंच संचालिका),डॉ. कल्पना यादव,डॉ.शब्द सिंह यादव, डॉ. ऋचा सिंह (प्राध्यापिका),नम्रता सिंह बघेल (पार्षद,वार्ड क्रमांक 13),रूपाली द्विवेदी (सहायक आयुक्त, नगर निगम रीवा),डॉ निशा पांडेय प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय रीवा,सुषमा मिश्रा (संचालिका, ऑक्सफोर्ड हायर सेकंडरी स्कूल),शशि प्रभा सिंह (वरिष्ठ अधिवक्ता) उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. प्रवीण बहन के वक्तव्य से हुआ, जिसमें उन्होंने ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र के अनुभवों और यहां दी जाने वाली शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात बीके कृतिका तिवारी, जो कि ट्रेनिंग ऑफिसर के पद पर चयनित होने वाली सबसे कम उम्र की बहन हैं, ने राजयोग के प्रभाव और इसके व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलावों पर अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद, ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों का तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अगले चरण में भाई बी.पी. सिंह ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नारी के समाज में योगदान को विभिन्न उदाहरणों द्वारा स्पष्ट किया। विशेष रूप से उन्होंने कल्पना चावला के व्यक्तित्व और योगदान को रेखांकित किया। बीके बिंदु बहन ने नारी सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं जैसे आर्थिक, शारीरिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण की महत्ता पर बल दिया और ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की गहराई से चर्चा की।
माउंट आबू से पधारी कविता पांडे ने संस्थान की सकारात्मक ऊर्जा के विषय में अपने अनुभव साझा किए। तत्पश्चात राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी ने सभी अतिथियों का सम्मान किया एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान की 1936 से समाज सेवा में निरंतर भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे प्रजापिता ब्रह्मा ने अपनी 12 करोड़ की संपत्ति बहनों के ट्रस्ट को समर्पित कर, इस संस्थान को महिलाओं के नेतृत्व में एक विश्वव्यापी आध्यात्मिक संगठन बनाया।
कार्यक्रम के समापन सत्र में बहन डॉ निशा पांडेय ने नारी की दिव्यता और उनकी अंतर्निहित शक्तियों पर प्रकाश डाला। पार्षद नजमा बेगम एवं डॉक्टर नम्रता सिंह ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका को और सशक्त बनाने पर विचार व्यक्त किए। नगर निगम रीवा की सहायक आयुक्त बहन रूपाली द्विवेदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान किस प्रकार जीवन में अविनाशी ज्ञान, सुख और शांति का संचार कर रहा है।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी को स्वयं को सशक्त बनाने का संकल्प लेने हेतु प्रेरित किया। अंत में प्रसाद एवं ब्रह्मा भोजन का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
इस संगोष्ठी में ब्रह्माकुमारी संस्थान के विभिन्न सेवा केंद्रों से वरिष्ठ बहनें, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद एवं अन्य गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे। मंच का सचालनय बी के प्रकाश भाई ने किया। कार्यक्रम समाज में नारी जागरूकता, सशक्तिकरण और आध्यात्मिक उन्नति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।







