हिसार: महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ब्रह्माकुमारीज़ का स्वर्ण जयंती समारोह

0
86

हिसार,हरियाणा: पीस पैलेस, बालसमंद रोड, हिसार  में10 मार्च 2025  को में ब्रह्माकुमारीज़, हिसार के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही, माननीय राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय जी, माननीय मंत्री श्री रणबीर गंगवा जी एवं हिसार की माननीय विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल जी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम में राजयोगी बी.के. मृत्युंजय, पंजाब ज़ोन इंचार्ज राजयोगिनी बीके उत्तरा दीदी जी, राजयोगिनी बीके प्रेम दीदी जी, बीके नथमल जी, बीके लीना जी एवं ब्रह्माकुमारीज़ हिसार की इंचार्ज राजयोगिनी बीके रमेश कुमारी जी भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ

• “स्पिरिचुअल एजुकेशन फॉर होलिस्टिक वेलबीइंग” पहल का शुभारंभ
• भव्य पारंपरिक संगीत एवं स्वागत-नृत्य
• दीप प्रज्वलन एवं अतिथि सम्मान समारोह
• राष्ट्रगान से आरंभ व समापन के साथ गरिमामय वातावरण

महामहिम राष्ट्रपति जी के उद्गार
1. ब्रह्माकुमारीज़ हिसार के 50 वर्षों की सेवा पर हार्दिक बधाई।
2. श्रीमद्भगवद्गीता से प्रेरणा लेकर नकारात्मक प्रवृत्तियों पर विजय प्राप्त करने का संदेश।
3. दैनिक जीवन में आध्यात्मिकता को अभ्यास के रूप में अपनाने पर बल।
4. सामाजिक एवं राष्ट्रीय योजनाओं (पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण आदि) में सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता।
5. आंतरिक शांति व समग्र स्वास्थ्य के माध्यम से समाज में स्थायी सकारात्मकता का संचार।

यदि आप इस आयोजन की समस्त झलकियाँसांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और उद्बोधन विस्तार से देखना चाहते हैं, तो कृपया नीचे दिए गए YouTube लिंक पर क्लिक करें:

1. राष्ट्रपति जी के उद्गार
2. आधिकारिक कार्यक्रम
3. संस्कृति कार्यक्रम

आशा है कि इस दिव्य आयोजन की झलकियों और संदेशों से आप सभी को आध्यात्मिक प्रेरणा एवं सकारात्मक ऊर्जा मिली होगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें