मुंबई-मुलुंड,महाराष्ट्र: 8 मार्च 2025 – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुलुंड में “प्रतिभाशाली नारी गौरव सम्मान” समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों की 10 प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस आयोजन का नेतृत्व लालजी सर (आनंद क्लासेस) और एडवोकेट संजयभाई माली (स्नेहा कैटरर्स) ने किया। शिक्षा, समाज सेवा, पुलिस सेवा, उद्यमिता और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को “नारी गौरव पुरस्कार” से नवाजा गया।
विशिष्ट सम्मानित महिलाएँ:
ब्रह्माकुमारी संस्था – डॉ. बी.के. गोदावरी दीदी व डॉ. बी.के. लाजवंती दीदी ने “मूल्यनिष्ठ समाज में महिलाओं की भूमिका” पर विचार रखे।
अन्य सम्मानित महिलाएँ – कार्यक्रम में मनीषा सचिन रूपारेल मांगे (पॉवर वुमन), हेमलताबेन अरिनाश माली (समाज सेविका), हेमलीबेन गाला (शिक्षिका), संगीताबेन मनीष पटेल (सामाजिक कार्यकर्ता), नंदाबेन निलेश ठक्कर (रेलवे महिला सशक्तिकरण संगठन), लेडी पुलिस इंस्पेक्टर, कोमिला जयंत गडक (कवयित्री एवं फार्मासिस्ट), शोनेली ठाकेर (महिला उद्यमिता कोच) और वेदीका पाटिल (BMC कम्युनिटी डेवलपमेंट ऑफिसर) को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि:
प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. जे.जे. रावल (पूर्व निदेशक – नेहरू तारामंडल) ने महिलाओं के सामाजिक योगदान की सराहना की।
ट्रॉफी स्पॉन्सर: LEVEL UPH (द लर्निंग हब)।
कार्यक्रम के अंत में नारी सशक्तिकरण पर चर्चा हुई और प्रसाद वितरण के साथ समारोह संपन्न हुआ।








