मुख पृष्ठमहिला दिवसमुंबई-गमदेवी : 8 मार्च महिला दिवस के दिन विशेष महिलाओं के लिए...

मुंबई-गमदेवी : 8 मार्च महिला दिवस के दिन विशेष महिलाओं के लिए प्रोग्राम का आयोजन किया गया

मुंबई-गमदेवी, महाराष्ट्र। 8 मार्च महिला दिवस के दिन माधव बाग, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, भूलेश्वर में जहा स्वर्णिम भारत- दिव्य दर्शन आध्यात्मिक मेले का आयोजन हुआ है, वहाँ शाम को 5:30 से 7:30 तक विशेष महिलाओं के लिए प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। जिसमे माननीय अतिथि के रूप में मंजू लोढ़ा ( चेयरपर्सन लोढ़ा फाउंडेशन) को निमंत्रण दिया गया था। उन्होंने कविताओं द्वारा बहुत जी रमणीक रीति से नारीशक्ति की महिमा की और कैसे आध्यात्मिकता से हर एक नारी अपने को सशक्त कर सकती है इस पर भी अपने विचार व्यक्त किए। 

साथ में अन्य अतिथि भी उपस्थिति थे डॉ संपदा संत (डीन- पोदार हॉस्पिटल) और नीता गांगुली (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लेखक) इन्होंने भी अपने शुभकामनाएं दिए। 

कल्चरल प्रोग्राम में महिला दिवस पर 2 लघुनातिकाये भी प्रस्तत की गयी और सबको सुंदर आध्यात्मिक संदेश देते हुए यह प्रोग्राम की समाप्ती हुई। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments