मुख पृष्ठमहिला दिवसभरतपुर: अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारीज को विशेष आमंत्रण एवं ब्र. कु....

भरतपुर: अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारीज को विशेष आमंत्रण एवं ब्र. कु. बबीता दीदी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

भरतपुर, राजस्थान:– जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग, भरतपुर की ओर से UIT ऑडिटोरियम मे अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह में जिला स्तरीय कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमति शिवानी दायमा, जिलाअध्यक्ष BJP, भरतपुर,विशिष्ट अतिथि भ्राता अमित यादव,IAS जिला कलेक्टर, भरतपुर, सम्मानित अतिथि राजयोगिनी ब्र. कु. बबीता बहिन ,सह प्रभारी, भरतपुर भ्राता राजेश, उपनिदेशक, महिला अधिकारिता विभाग, भरतपुर,भ्राता प्रमोद कुमार, DGM, पी.एन. बी. बैंक, ब्र. कु. प्रवीणा बहिन भरतपुर |लोक सेवा सहायक निदेशक भारती भारद्वाज रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिला कलेक्टर भ्राता डॉ अमित यादव एवं श्रीमती शिवानी दायमा जी के द्वारा ब्र. कु. बबीता बहिन को आध्यात्म के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया |

कार्यक्रम में जिला कलक्टर ने कहा कि नारी शक्ति हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं। नारी शक्ति की भूमिका परिवार निर्माण, समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण और इन तीनों के विकास में अतुलनीय है। 

जिलाध्यक्ष दायमा ने कहा कि दुनिया भर में महिलाओं ने अपनी शक्ति और दृढ़ संकल्प से दुनिया को नई ऊंचाइयों पैर पहुंचाया है। हमें मातृशक्ति पर गर्व है कि उनका यह योगदान देश को और भी समृद्धि एवं प्रगति की ओर ले जा रहा है। 

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय भरतपुर कि सह प्रभारी ब्र. कु. बबीता बहिन ने कहा कि महिलाएं अंदर से सशक्त बने नारी शक्ति परमात्मा शिव कि शक्ति है वह अपने स्वरुप को पहचाने नारी के सामर्थ्य और उनकी परिश्रम की पराकाष्ठा का कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। 

उपनिदेशक महिला अधिकारिता राजेश कुमार ने अतिथियों को पौधा भेंट कर स्वागत व अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में होली मदर पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने लघु नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर प्रस्तुति दी। एसबीके विद्यायय की बालिकाओं की ओर से राजस्थानी लोक नृत्य किया गया प्रतियोगिता हुई। अवसर पर भरतपुर जिले से हजारों महिलाओं ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments