मुख पृष्ठसमाचारराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राखी बाँधी

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राखी बाँधी

दिल्ली: ब्रह्माकुमारीज़ के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी भ्राता बृजमोहन जी तथा ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निर्देशिका ब्रह्माकुमारी आशा बहन जी ने भारत  की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।

सर्वप्रथम आशा बहन जी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके प्रति बापदादा का सन्देश, जो ब्रह्माकुमारीज़ की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका मोहिनी बहन (न्यू यॉर्क) द्वारा लाया गया था, पढ़ कर सुनाया। सन्देश की एक फ्रेम की हुई मुद्रित कॉपी भी राष्ट्रपति को भेंट की  गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भावुक हो गयीं और सम्मान के साथ उन्होंने वह सन्देश स्वीकार किया।  सन्देश की एक लैमिनेट की हुई कॉपी भी राष्ट्रपति मुर्मू को भेंट की गई। 

यह मुलाकात आधे घंटे चली। मुलाकात के दौरान आशा बहन जी ने राष्ट्रपति को राखी बाँधी, तथा राष्ट्रपति ने भ्राता बृजमोहन को राखी बाँधी।

अंत में आशा बहन जी ने कमेंट्री के साथ दो मिनट योग कराया, जिसके साथ मुलाकात संपन्न हुई।


RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments