मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशहाथरस: ब्रहमाकुमारी की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी जानकी जी का स्मृति दिवस...

हाथरस: ब्रहमाकुमारी की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी जानकी जी का स्मृति दिवस वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया गया

हाथरस,उत्तर प्रदेश। प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविदयालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका सबसे स्थिर मन महिला दादी जानकी जी का स्मृति दिवस वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में ब्रहमाकुमारीज के आनन्दपुरी कालोनी केन्द्र पर शालीनता के साथ मनाया गया।

प्रातकाल ही राजयोग कक्षा में दादीजी को श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

इस अवसर पर केन्द्र संचालिका बी०के० शान्ता दीदी ने कहा कि दादीजी विनम्रता एवं सादगी की प्रतिमूर्ति थी। 

बी०के० दिनेश भाई ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा  कि इतने विशाल संगठन की मुखिया होते हुए भी बिना किसी तामझाम‚ सुरक्षा ‚ दिखावे के जीवन को अनुकरणीय बनाया।

इस अवसर पर राकेश अग्रवाल ने भी अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम में विदया देवी‚ बी०के० वन्दना बहिन‚ पूजा बहिन‚ लक्ष्मी‚ केशवदेव‚ मदनमोहन‚ मनमोहन‚ राजेश शर्मा‚ इन्द्रपाल‚ राजीव‚ रामेश्वर दयाल‚ गिरीश अग्रवाल‚ शशि‚ संध्या‚ विमलेश‚ कमलेश सहित सैकडों ब्रहमावत्स उपस्थित थे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments