मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।इंदौर- शिक्षक नगर: दादी जानकी जी की स्मृति दिवस के उपलक्ष में...

इंदौर- शिक्षक नगर: दादी जानकी जी की स्मृति दिवस के उपलक्ष में आध्यात्मिक जागृति विषय पर एक परिचर्चा आयोजित की गई

इंदौर-शिक्षक नगर,मध्य प्रदेश। दादी जानकी जी की स्मृति दिवस के उपलक्ष मेंआध्यात्मिक जागृति विषय पर एक परिचर्चा आयोजित की गई जिसमें धार्मिक प्रभाग के जोनल कोऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमार नारायण भाई ने बताया आध्यात्म उसको कहा जाता है जिस जिसकी बुद्धि, जाति पाति उच्च नीच, भेदभाव, तेरा मेरा इन सभी से ऊपर उसकी चेतना उठी हुई रहती है। आध्यात्म जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है निर्णय शक्ति को विकसित बनाती है। जीवन जीने की कला सिखलाती है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश  विनोद शर्मा जी ने बताया की दादी जानकी जी का जीवन सादगी से भरपूर था उनको सच्चाई सफाई पसंद थी आध्यात्मिक की ऐसी जीती जागती महिला को मैं जब पहली बार देखा तो मेरे अंदर की आत्मा जंकृत हो गई।

दादी कभी भी भेदभाव की दृष्टि से नहीं देखती थी। सभी को एक समान दृष्टि से देखती थी इसीलिए वह सब की दिलों की प्यारी बन गई ।अध्यात्मिक विषय पर आपने बताया की आध्यात्मिक मानव चेतना का अभिन्न हिस्सा है । सेवा केंद्र संचालिका दीपिका बहन ने सबको शुभकामनाएं देते हुए कहा की आध्यात्म  सत्य से जोड़ना सिखलाता है। इससे हमारा चेतना का संपूर्ण विकास होता है। राजयोग जीवन जीने की एक शुद्ध पढ़ती है जिससे हमारा तन मन का संपूर्ण विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दादी जानकी जी को श्रद्धांजलि के पुष्प अर्पित किए।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments