मुख पृष्ठराजस्थानमाउंट आबूआबू रोड : 'महामहिम दीदी जी मुर्मू'' फिल्म को दादा साहेब फाल्के जन्मभूमि ...

आबू रोड : ‘महामहिम दीदी जी मुर्मू” फिल्म को दादा साहेब फाल्के जन्मभूमि  अवार्ड से नवाज़ा गया

आबू रोड राजस्थान। वर्तमान समय, आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी के जीवन पर एक फिल्म का निर्माण किया गया, जिसका नाम है “महामहिम दीदीजी मुर्मू.”  इस पिक्चर को दो केटेगरी में अवार्ड दिया गया। 1.“बेस्ट फिल्म ऑफ द इयर” 2025. 2. फिल्म की मुख्य नायिका संपा मंडल को ”बेस्ट एक्ट्रेस”  से नवाजा गया।

फिल्म के  डायरेक्टर और प्रोडूसर को डाइस पर बुलाकर मंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया। 13वे अंतर्राष्ट्रीय नासिक फिल्म महोत्सव में एक और अवार्ड फिल्म की अभिनेत्री संपा मंडल को भी दिया गया। प्रोड्यूसर ने इस दौरान मुकेश कनेरी जी को तेह दिल से धन्यवाद किया और उस परमपिता परमात्मा का भी अभिनन्दन किया के यह पुरूस्कार मैं उनको समर्पित करती हु। 

द्रोपदी मुर्मू जी के जीवन की छोटी और बड़ी घटनाओ को बड़े अच्छे से प्रदर्शित किया गया है। फिल्म के राइटर और डायरेक्टर बी के पंपोश मिश्रा ने यह कहा – उन्हें यह अपेक्षा नहीं थी, के उन्हें बेस्ट फिल्म ऑफ़ थे ईयर का अवार्ड मिलेगा। अवार्ड मिलने के बाद वह भाव विभोर हो गए और उन्होंने भी परमपिता परमात्मा शिव को यह पुरस्कार समर्पित किया और साथ ही साथ प्रोडूसर ने जो उन पर विश्वास रखा और उनके कास्ट और ग्रुप ने उनपर जो भरोसा जताया, उनपर उन्हें लगा के वह खरे उतरे।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ इश्वरिये विश्विद्यालय, नासिक की जोन इंचार्ज  वासंती दीदी जी ने यह कहा की यह फिल्म दुनिया भर में आध्यातिमक  लहर फैलाएगी और सत्य इश्वरिये सन्देश जन जन तक पहुचायेगी।

मुकेश कनेरी जी, जो निफ्फ़ के आर्गेनाइजर थे उन्होंने यह कहा के मेरे पीछे कोई एक शक्ति  है और ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से ही आज इतना बड़ा फेस्टिवल सफलता पूर्वक आयोजित किया और उन्होंने महामहिम दीदी जी की पूरी टीम को बधाई दी और यह कहा कि इस फिल्म कों दुनिया के हर फिल्म फेस्टिवल में दिखाना चाहिए, क्यूंकि यह फिल्म इंस्पिरेशनल और रीयलिस्टिक है।

सबसे बड़ी बात तो यह है के दादा साहेब फाल्के अवार्ड  से पहले, इस  फिल्म को  आलरेडी तीन इंटरनेशनल अवार्ड मिल चुके थे और दादा साहेब फाल्के फिल्म festival में दो अवार्ड और  मिल गए।

आखिर में संपा मंडल जी ने इस फिल्म के राइटर, डायरेक्टर और प्रोडूसर को दिल से धन्यवाद किया। सबसे  बड़ी बात तो यह है – इस फिल्म फेस्टिवल की ओपेनिंग ही महामहिम दीदी जी मुर्मू की फिल्म से ही हुयी जो की ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के लिए भी एक बहुत बड़ी गौरव की बात है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments