मुख पृष्ठराजस्थानमाउंट आबूआबू रोड: ब्रह्माकुमारीज संस्था के प्रमुख, आदरणीया राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दादी रतन मोहिनी...

आबू रोड: ब्रह्माकुमारीज संस्था के प्रमुख, आदरणीया राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दादी रतन मोहिनी जी का देहावसान

आबू रोड, राजस्थान। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिन दादी रतनमोहिनी जी दो दिन से अस्वस्थ थी। जिन्हें अहमादाबाद के जायडस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह प्रातः 1 बजकर 20 मिनट पर अपने भौतिक शरीर का त्याग कर बापदादा की गोद ली। 

ऐसी महान विभूति के लिए ब्रह्माकुमारीज दैवी परिवार की ओर से शत-शत नमन और श्रद्धांजलि ।

उनके पार्थिव शरीर को दादी कॉटेज की यात्रा कराते हुए शांतिवन के कांन्फ्रेस हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा। 9 अप्रैल को माउण्ट आबू में चार धाम की यात्रा करायी जायेगी। इसके बाद 10 अप्रैल, 2025 को प्रात 10 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। बाकी का समाचार जैसे भी होगा आपको सूचित किया जायेगा।

दादीजी अंतिम यात्रा का कार्यक्रम

8 अप्रैल, 2025 को कांफ्रेस हॉल अंतिम दर्शन
9 अप्रैल, 2025 चार धाम की यात्रा
10 अप्रैल, 2025 को अंतिम संस्कार     

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments