इसराना,हरियाणा: ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत तीन स्थानों पर ध्यान एवं जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिनमें कुल 766 लाभार्थियों ने भाग लिया। पहला कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक एमएसके मिडल स्कूल, इसराना में संपन्न हुआ, जिसमें 220 लोग (200 बच्चे, 5 पुरुष व 15 महिला वयस्क) उपस्थित रहे। दूसरा सत्र 10:30 बजे से 11:30 बजे तक गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांव इसराना में हुआ, जिसमें 468 लाभार्थी (450 बच्चे, 7 पुरुष व 11 महिला वयस्क) शामिल हुए। तीसरा सत्र 11:30 बजे से 12:30 बजे तक गवर्नमेंट हाई स्कूल, पुथर में आयोजित किया गया, जिसमें 78 लाभार्थियों (60 बच्चे, 6 पुरुष व 12 महिला वयस्क) ने भाग लिया। इन सभी कार्यक्रमों में बच्चों व युवाओं को नशे के विभिन्न प्रकारों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली के अभ्यास से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की प्रेरणा दी गई। अंत में सभी ने जीवनभर नशा मुक्त रहने की शपथ ली।











