मुंबई घाटकोपर , महाराष्ट्र।
LiveBhagwan.com के एक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक नए पॉडकास्ट एपिसोड में, आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता, लोकप्रिय स्तंभकार और ब्रह्माकुमारीज़ के मीडिया विंग के राष्ट्रीय समन्वयक राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज ने एक गहन संवाद में हिस्सा लिया। इस बातचीत में उन्होंने अपनी नास्तिकता से आध्यात्मिक जागृति तक के सफर को साझा किया और आध्यात्मिकता के रहस्यों को सरलता से उजागर करते हुए आंतरिक शांति की ओर जाने का मार्ग दिखाया।
प्रसिद्ध रेडियो जॉकी, वॉयस आर्टिस्ट, अभिनेता RJ मंत्रा जिन्हें लोग ‘मंत्रमुग्ध’ के नाम से भी जानते हैं, जो अपनी गहराई भरी सोच और आत्मिक बातचीत के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने इस पॉडकास्ट में राजयोगी निकुंज से वार्तालाप की |
यह पॉडकास्ट अब LiveBhagwan.com पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है, जिसमें स्वबोध (Self-realization), आंतरिक शांति का महत्व, और आधुनिक जीवन में आध्यात्मिक सिद्धांतों के व्यावहारिक उपयोग जैसे विषयों को विस्तार से समझाया गया है।
LiveBhagwan.com एक विशेष डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो देशभर के मंदिरों से लाइव दर्शन, भक्तों को घर बैठे कराता है | यह मंच आध्यात्मिक ज्ञान, भक्ति से जुड़ी सामग्री और सचेत जीवनशैली को बढ़ावा देता है, और प्राचीन भारतीय परंपराओं को टेक्नोलॉजी के माध्यम से जोड़ता है।
पूरा पॉडकास्ट देखें : https://youtu.be/h4GblXf1Inc







