मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।बैतूल: मूल्यों के प्रोत्साहन हेतु बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन

बैतूल: मूल्यों के प्रोत्साहन हेतु बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन

शिविर के दौरान स्वच्छता ,जल संरक्षण ,खेलेगा इंडिया जीतेगा इंडिया जैसी अनेक रैलियों का आयोजन।

बैतूल,मध्य प्रदेश। – नैतिक चारित्रिक आध्यात्मिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के लक्ष्य को लेकर ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा *चाइल्ड पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कैं -राजयोगी किड्स का आयोजन किया जा गया।ब्रह्माकुमारीज के भाग्य विधाता भवन में 6 दिवसीय आवासीय बाल व्यक्तित्व विकास शिविर में 8 वर्ष से 15 वर्ष तक की उम्र के लगभग 86 बच्चों ने इस कैंप में व्यक्तित्व विकास की कला सीखी । बच्चों को अपने जीवन में समाज के अंदर आने वाली अनेक चुनौतियों को सफलतापूर्वक सामना करने में के लिए शांति ,प्रेम ,आपसी सहयोग की भावना टीम स्पिरिट, देश प्रेम की भावना और कठिन परिस्थितियों में भी संतुलन बनाए रखने के गुणों की नितांत आवश्यकता होगी। इन गुणों को भरने के लिए अनेक प्रकार के एक्टिविटीज प्रतियोगिताएं मोटिवेशनल स्पीच तथा खेलकूद व्यायाम योग मेडिटेशन आदि अनेक प्रकार की विधियों से बच्चों को प्रशिक्षित किया गया। इस समर कैंपको कराने के लिए गुजरात वापी से मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमारी सोनम बहन मुख्य वक्ता के रूप में पधारी जिन्होंने बच्चों को विभिन्न विषयों पर क्लासेस एक्टिविटीज कराई। बच्चों को स्पोर्ट्स एक्टिविटीज कराने के लिए विशेष रुप से अनूपपुर से कमलेश देवकते ने जो कि स्पोर्ट्स टीचर है बच्चों को विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण भी दिया जिसमें नृत्य ड्रामा गायन आदि गतिविधियां सम्मिलित हैं ।ब्रह्माकुमारी मालती बहन ने बताया की यह आयोजन ब्रह्माकुमारीज के शिक्षा प्रभाग एवं खेल प्रभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया है क्योंकि ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम बैतूल क्षेत्र में काफी लोकप्रिय होते हैं तथा इस आयोजन को लेकर के एवं ब्रह्माकुमारीज की सेवाओं को देखते हुए बच्चों के माता-पिता और बच्चे सारे वर्ष इस आयोजन की प्रतीक्षा करते हैं। आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित क्लासेस अल्पविराम परीक्षाओं के भय से मुक्ति इनर ब्यूटी आदि विषयों और खेलकूद के अनेक नामों से भरा यह शिविर बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए अत्यंत जरूरी है। समर कैंप कार्यक्रम में समर कैंप में हिस्सा लेने वाले बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें जल संरक्षण और मोबाइल एडिक्शन पर ड्रामा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सभी ने जल को संरक्षित करने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीके मालती दीदी, बीके सोनम बहन, बीके अरुणा, बीके हेमलता, बीके अर्चना, बीके सविता, बीके स्वाति, स्पोर्ट्स टीचर कमलेश देवकते, रश्मि बाथरे,नेहा डहरिया सहित सभी बच्चों के अभिभावक और ब्रह्मकुमारीज से जुड़े भाई बहन सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे।

समर कैंप में विशेष गतिविधियां – इस पर्सनेलिटी डेवलेपमेंट शिविर में बच्चों को विभिन्न गतिविधियां कराई गई जिसमें कार्ड मेकिंग, वैल्यू ट्री मेकिंग, रिले रेस ,डिबेट कंपीटिशन,क्रिएटिव मेडिटेशन, मोरल वैल्यू क्लासेज जैसी अनेक गतिविधियां कराई गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments