मुख पृष्ठराज्यराजस्थानजयपुर-बापू नगर: तनाव मुक्त जीवन" व “खुशहाल जीवन पर य प्रोग्राम संचालित...

जयपुर-बापू नगर: तनाव मुक्त जीवन” व “खुशहाल जीवन पर य प्रोग्राम संचालित किया गया

जयपुर – बापू नगर,राजस्थान: संतोकबा दुर्लभजी मैमोरियल अस्पताल में संस्था  के संस्थापक जॉर्ज थॉमस के नेतृत्व में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविधालय बापू नगर जयपुर से ब्रह्मा कुमारी जयंती दीदी, ब्रह्मा कुमारी पदमा दीदी द्वारा “तनाव मुक्त जीवन” व “खुशहाल जीवन”पर यह प्रोग्राम संचालित किया गया जिसमे प्रमुख वक्ता भ्राता E.V. गिरीश थे।  जिन्होंने बताया की छोटी छोटी बातों को पकड़ कर रखने से जीवन में तनाव होता है अतः जीवन में बातें तो आएगी लेकिन किस तरह से हर काम को सरलता से व ख़ुशी से उसका समाधान किया जा सकता है, उन्होंने ये भी बताया  की परिवार में रहने वाले सभी बच्चों को किस तरह से स्नेह से, प्यार से हर बात की अच्छाई व परिणाम को बता कर उनसे कार्य करा सकते है। उसी विषय के संदर्भ में गिरीश भाई  जी ने मैडिटेशन का महत्व भी बताया व मैडिटेशन भी कराया की हमें किस तरह से स्वयं को व अपने परिवार को खुश रखना है, प्रोग्राम के प्रारम्भ में ही पदमा दीदी ने संस्था का परिचय दिया की यह संस्था 140 देशों में किस तरह मानव व नैतिक मूल्यों का विकास करती आ रही है। उन्होंने मैडिटेशन (राजयोग) के फायदों पर भी फोकस किया।

इस प्रोग्राम में लगभग 150 लोगों ने भाग लिया, जिसमे अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक, सीनियर इंचार्ज, नर्सिंग स्टूडेंट्स,  नर्सिंग टीचर, एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ, क्वालिटी  स्टाफ, स्टोर, रिसेप्शन स्टाफ, रेडियोलोजी स्टाफ, HR स्टाफ व अन्य लोगो ने भाग लिया।

प्रोग्राम के पश्चात लोगों द्वारा लिया feedback से मालूम चला की काफी हद तक तनाव को मुक्त किया जा सकता है, व उसके तरीकों की भी जानकारी मिली की जीवन जितना खुशहाल है, हम उतना ही खुश रह सकते है व सबने इस प्रयास को अपनाने का कदम उठाया।       

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments