अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी विद्यालय द्वारा योग, राजयोग (मेडिटेशन) से स्वस्थ तन, स्वस्थ मन का दिया गया संदेश
सटई के प्रत्येक विभाग के गणमान्य ने अशोक वाटिका मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े हर्षोल्लाह के साथ मनाकर क्षेत्र वासियों को योग से जोड़ने का दिया संदेश
सतई , मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के क्षेत्र सटई में अशोक वाटिका मैदान में ब्रह्माकुमारी परिवार सहित सटई थाना टी आई रूपनारायण पटेरिया मंडल अध्यक्ष, मंडल सटई (भाजपा) पुष्पेंद्र सिंह परमार, आर. एस. एस कार्यकर्ता अज्ञात जैन, आकाश सोनी, बाबूलाल जोशी, धीरज सोनी, अमित तिवारी, नारायण सेन, मनोज सोनी, स्वास्थ्य विभाग विनोद तिवारी, सोनी समाज उपाध्यक्ष नरेश सोनी, हायर सेकेंडरी स्कूल सटई प्राचार्य महोदया श्रीमती सुशीला वर्मा एवं समस्त स्टाफ, बालक शाला सटई प्राचार्य सुरेश कुमार विश्वकर्मा एवं प्राइवेट स्कूल ज्ञान कुंज प्राचार्य राजकुमार सिंह, संस्कार पब्लिक स्कूल प्राचार्य अमित चौरसिया सहित नगर के गणमान्य की मौजूदगी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई।
योग प्रशिक्षक बाबूलाल जोशी द्वारा सभी को योगाभ्यास कराया गया, वा ओम की ध्वनि के उच्चारण द्वारा वातावरण को शांति के प्रकंपन सभी ने सामूहिक रूप में फैलाएं।
इस मौके पर बिजावर क्षेत्र संचाली का बीके प्रीती दीदी ने योग के बारे में समझाते हुए कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग हमेशा से रहा, जो आज विश्व भर में अपनी एक विशेष पहचान बन चुका है। आगे उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि योग जिसमें व्यायाम,आसन, प्राणायाम द्वारा हम अपने शरीर को स्वस्थ बनाते हैं, राजयोग (मेडिटेशन) जो मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है, जो अध्यात्म से ही संभव है। आज के परिवेश में इसकी अति आवश्यक है। साथ ही राजयोग का अभ्यास सकारात्मक संकल्पना द्वारा सभी को करवाया।
सटई थाना टी.आई. ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहां की आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है और भारत हमेशा से योग और कर्मों का ही देश रहा है। यहां से पूरे विश्व में भारत ने ही योग सिखाया है, अपने पूर्वज यही (योगी) है, उन्हीं से ही आज पूरा विश्व के लोग सीख रहे हैं। हालांकि अपने यहां की युवा पीढ़ी जो इन चीजों से दूर होने लगी है। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से उनका रुझान ज़रूर बढ़ेगा।अपने माननीय प्रधानमंत्री जी की यही मानता है कि सभी लोग योग से जुड़े, और यही भारत की सिद्ध करें जो अपने पूर्वजों ने की थी।इसके लिए इस कार्यक्रम में दीदी, ब्रह्माकुमारी दीदी जी जिन्होंने ने इतना अच्छा कार्यक्रम आयोजित किया उनका बहुत-बहुत आभार, धन्यवाद।
हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य सुशीला वर्मा ने अपने वक्तव्य में ब्रह्माकुमारी दीदी का, आए हुए नगर के प्रतिष्ठित गणमान्य का टी. आई साहब का, शिक्षक साथी भाई, बहनों व सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहां कि आज हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी ने बहुत अच्छी प्रथा रखी है, जो हम सबको एक दूसरे से जोड़ने के लिये और तन,मन स्वस्थ रखने के लिए बहुत सुंदर कार्यक्रम है। वास्तव में हमारे साथी जो आए उन्होंने बहुत कुछ बताया है। मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि इस मंच के माध्यम से कि हमारे बच्चे जो आजकल अच्छे मन से नहीं पढ़ रहे, स्वास्थ्य नहीं रह रहे, उसका यही तरीका है कि वह अर्ली मॉर्निंग जल्दी नहीं उठाते और ना ही योग पर कोई ध्यान देते हैं। हमारा सभी माता-पिता से यही आग्रह है कि बच्चों को जल्दी से जल्दी उठाएं वा योग कराऐ और खुद भी करें, वह उन्हें योग के लिए प्रेरित करें, जिससे उनका तन तो स्वस्थ होता ही है मन और बुद्धि का विकास भी होता है एकाग्रता भी आती है जो हमारे तन, मन को जोड़कर रखती है। जिससे हमारे बच्चों की गति प्रखर होती है और उन्हें मौका नहीं मिल पाएगा कि वह फालतू विचारों की ओर जाए, चरित्रहीनता दिखाएं। वह (योग द्वारा) चरित्रवान बनेंगे, बुद्धिमान बनेंगे, बलवान बनेंगे, जो कि वह हमारे राष्ट्र का गौरव है।
आर.एस.एस. कार्यकर्ता अज्ञात जैन ने ब्रह्माकुमारी विद्यालय की बहनों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपका बहुत-बहुत धन्यवाद पुलिस थाना सटई टी.आई साहब और समस्त शिक्षा विभाग से पधारे भाई-बहन एवं हमारे नगर के सभी गणमान्य नागरिक भाई, बहन मंडल अध्यक्ष जी और यहां उपस्थित सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हुए कहां कि आज सभी को दवाइयां का सहारा लेना पड़ता है, हम देखते हैं कि डॉक्टर दूसरों का इलाज करते हैं, स्वयं बीमार रहते हैं इसीलिए योग सबके लिए है।पहले हमारे स्कूलों में दोनों समय व्यायाम होते थे तो हम तन और मन दोनों से स्वस्थ रहते थे अब इतना तनाव बढ़ गया है, कि बच्चों की सप्लीमेंट्री आने से बच्चे आत्महत्या कर लेते हैं इसीलिए बच्चों के अंदर व्यायाम की आदत डालनी होगी।
मंडल अध्यक्ष मंडल सटई (भा.ज.पा.) ने अपने उद्बोधन में कहां कि माननीय मोदी जी द्वारा जो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस लगातार से चल रहा है, उसमें माननीय दीदी जी ने बहुत बड़ा सहयोग किया, मैं ब्रह्माकुमारी दीदी सहित सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं जो इतना अच्छा माहौल बनाया। अवधेश भाई ने सभी को म्यूजिकल एक्सरसाइज करवा कर उमंग उत्साह से भर दिया। हुए सभी अतिथियों का बीके प्रीती दीदी ने पट्टे एवं स्लोगन देकर सम्मान किया।
प्रोग्राम के अंत में स्वस्थ का विशेष ध्यान रखते हुए प्रसाद रूप में फल वितरित किए गए।







