बैतूल,मध्य प्रदेश। – “अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस” के अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल सेवाकेंद्र एवं जिला सामाजिक न्याय एवं दिव्यागजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में “नशामुक्त शपथ हस्ताक्षर अभियान” का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ से जुड़े हुए बैतूल क्षेत्र के सदस्यों ने स्वयं व्यसन मुक्त रहते हुए अपने परिवार, समाज एवं राष्ट्र को नशामुक्त बनाने, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने की शपथ ली तथा जिला प्रशासन बैतूल द्वारा उपलब्ध कराए गए शपथपत्र पर अपने हस्ताक्षर किए।
नशा मुक्त भारत शपथ हस्ताक्षर अभियान के अवसर पर डॉ. जयदीप पोपली (नेत्र रोग विशेषज्ञ), ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी(प्रभारी, बैतूल सेवाकेंद्र), ब्रह्माकुमारी सविता बहन, श्री कमलेश रघुवंशी(जिला प्रबंधक CSC), डॉ. अनूप मालवीय तथा अन्य।







