मंडी , हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सचिवालय शिमला में आयोजित विशाल कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय को नशा निवारण के विशिष्ट कार्य के लिए संस्थान की और से ब्रह्माकुमारी शीला दीदी को मोमेंटो शाल देकर सम्मानित किया गया। संस्था ने मंडी जिला की 101 पंचायतों एवं 100 से अधिक स्कूलों में तथा नशा मुक्ति केंद्रों में नशा निवारण के लिए कार्य किया। आज अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ रोकथाम दिवस के अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा की।मुख्य अतिथि ने कहा कि हिमाचल देवभूमि में नशे के लिए कोई स्थान नहीं।नशे के कारोबारियों को बक्शा नहीं जाएगा। नशे के प्रभावितों को अपराधी नहीं एक रोगी की तरह उससे व्यवहार करने की आवश्यकता है।